आगरालीक्स..आगरा में मेयर ने देखी यमुना घाटों की स्थिति. नगर निगम की टीम भी रही मौजूद. यमुना घाटों को साफ सुथरे रखने के दिए निर्देश
महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाह द्वारा शुक्रवार को नगर निगम की टीम के साथ निरीक्षण किया गया। नगर निगम आगरा की टीम द्वारा घाट पर किए जा रहे स्वच्छता कार्य को लेकर महापौर ने निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए की सफाई में किसी भी प्रकार की कोई कमी न छोड़ी जाए।
महापौर ने कहा कि यमुना जीवनदायिनी हैं। यमुना के सभी घाट साफ सुथरे रहने चाहिए। इसके लिए नगर निगम के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं। इसके अतिरिक्त आमजन को भी घाटों पर गंदगी ना फैलाने के लिए जागरूक करने के लिए नगर निगम द्वारा अभियान चलाया जाएगा। इस अवसर पर महापौर ने निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि घाटों पर नगर निगम आगरा द्वारा जागरूकता संदेश भी लगाए जाएं जिससे कि साफ होने के बाद घाटों पर कोई गंदगी न फैलाए। इस दौरान नगर निगम के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।