आगरालीक्स…आगरा के हिंदुस्तान इंस्टीट्यूट आफ मैनेजमेंट एंड कम्प्यूटर स्टडीज में सजा दीपावली बाजार. छात्र-छात्राओं ने दर्शकों के लिए आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं
हिंदुस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड कंप्यूटर स्टडीज़ के विद्यार्थियों द्वारा परिसर में दीपावली बाज़ार आयोजित किया गया। बाज़ार में पूजा-सामग्री और घरेलू उपयोग की आवश्यक वस्तुएँ—जैसे दीये पूजा की थाली सजावटी लाइट-झालर परिधान—के साथ-साथ रसोई का बेसिक किराना (प्याज़ दाल आटा तेल चीनी चायपत्ती नमक आदि मात्र ₹5 से ₹50 की किफायती दरों पर उपलब्ध कराया गया। आयोजन की संपूर्ण लॉजिस्टिक्स और ऑपरेशनल सपोर्ट विद्यार्थियों शिक्षकों और संस्थान के सभी स्टाफ सदस्यों न मिलकर संभाला।

छात्र-छात्राओं ने दर्शकों के लिए आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं। प्रथम वर्ष की छात्राओं चेतना राजपूत तनु पुंढीर और मानसी भदौरिया ने मंच संचालन किया जबकि अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों रिमझिम जैन मानवी गुलाटी और सुमित यादव ने स्टॉल प्रबंधन की ज़िम्मेदारी निभाई। इस अवसर पर प्रो डॉ नवीन गुप्ता निदेशक- ने विद्यार्थियों को समाज के प्रति उत्तरदायित्व समझाते हुए कहा कि विद्यार्थियों की यह पहल इस विचारधारा को आगे बढ़ाती है कि त्योहारों की खुशियाँ सबके साथ बांटने से ही पूरी होती हैं। यदि हम अपने ख़र्च में से प्रतिदिन चार रुपये कम करके किसी ज़रूरतमंद परिवार तक पहुँचा दें तो जो आनंद प्राप्त होगा वह हमारे भीतर स्थायी परिवर्तन लाएगा।
प्रो डॉ आर एस पवित्र -ने दीपावली की शुभकामनाएँ देते हुए आयोजकों को बधाई दी और आसपास के ग्रामीणों के साथ खुशियाँ बाँटने के इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा की। बाज़ार में पुरुषों महिलाओं और बच्चों के लिए कपड़े मेहंदी विभिन्न खेल खिलौने मनोरंजन के बूथ तथा चाय-नाश्ते के साथ कढ़ी-चावल का स्टॉल लगाया गया। विद्यार्थियों ने चाय और ठंडे पेय का काउंटर भी लगाया। आगंतुकों ने ठेला स्टॉल पर पानी-पूरी”गोलगप्पे” आदि का आनंद लिया। इस बार विशेष रूप से आगरा शहर की आर्थिक एवं गैर-आर्थिक इकाइयों उद्यमों ने भी दीपावली बाज़ार में सहयोग प्रायोजन दिया।
कुल 25 अस्थायी स्टॉल स्थापित किए गए जिनमें सभी ने आवश्यकता के अनुरूप अपना-अपना सहयोग दिया। विद्यार्थियों ने शिक्षकों व अन्य स्टाफ से भी अनुरोध किया कि जो वस्तुएँ वे खरीद तो लेते हैं पर उपयोग में नहीं ला पाते उन्हें दान स्वरूप उपलब्ध कराएँ साथ ही यदि कोई व्यक्ति दीपावली से संबंधित वस्तुएँ सीधे किसी ज़रूरतमंद तक पहुँचाना चाहे तो उसके लिए भी बाज़ार में व्यवस्था रखी गई।
आज विभिन्न गाँवों से लगभग 250 लोग दीपावली बाज़ार में पहुँचे जिनमें पिंगरी गाँव भीमनगर और फरह क्षेत्र के ग्रामीण प्रमुख रूप से शामिल रहे। उत्पादों खाद्य पदार्थों की उपलब्धता और समग्र माहौल देखकर सभी अत्यंत उत्साहित थे। सभी ग्रामीणों को न्यूनतम मूल्य पर बुनियादी किराना उपलब्ध कराया गया।