आगरालीक्स… आगरा में भीषण हादसे में चार की मौत, केंद्रीय हिंदी संस्थान रोड पर बेकाबू कार सात लोगों को चपेट में लेने के बाद पलटी। बड़ी संख्या में पहुंचा पुलिस फोर्स आक्रोशित लोगों को शांत करने में जुटा हुआ है। ( Agra News: Car hit persons sitting on divider, Four died, Three injured#Agra )
आगरा में दयालबाग केंद्रीय हिंदी संस्थान रोड पर नगला बूढ़ी में डिवाइडर पर लोग बैठे हुए थे। शुक्रवार रात को दयालबाग से केंद्रीय हिंदी संस्थान की तरफ जा रही ककार ने बाइक में टक्कर कर दी, बाइक को चपेट में लेने के बाद बेकाबू हुई कार डिवाइडर पर चढ़ गई। कार ने डिवाइडर पर बैठे लोगों को चपेट में ले लिया। इसके बाद कार पलट गई। भीषण हादसे के बाद चीख पुकार मचने पर स्थानीय लोग आ गए।

हादसे में चार की मौत, कार सवार को लोगों ने पकड़ा
कार के डिवाइडर पर चढ़ने से कई लोग चपेट में आ गए। घायल लोगों को स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया। निजी अस्पताल से घायलों को एसएन मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। एसएन मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर चार लोगों को डॉक्टरों ने म्रत घोषित कर दिया। इसके साथ ही कार भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। कार सवार एक युवक को स्थानीय लोगों ने पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया।
आक्रोशित लोगों को समझाने में जुटी पुलिस
हादसे में पांच की मौत से आक्रोशित लोगों ने जमकर हंगामा किया। पुलिस लोगों को समझाने में जुटी हुई है।
हादसे में मरने वाले दो की हुई शिनाख्त
हादसे में नगला बूढ़ी के रहने वाले 27 साल के कमल और 24 साल के क्रष्ण की शिनाख्त हुई है। वहीं, दो की अभी शिनाख्त नहीं हुई है।