Monday , 20 April 2026
Home आगरा Agra News: Gurucharan Yatra departs from Agra with a grand welcome…#agranews
आगरा

Agra News: Gurucharan Yatra departs from Agra with a grand welcome…#agranews

243

आगरालीक्स…आगरा में भव्य स्वागत के साथ गुरुचरण यात्रा आगरा से हुई रवाना. गुरु गोबिंद सिंह जी की चरण पादुका और वस्त्रों के लोगों ने किए दर्शन

गुरु गोविंद सिंह जी वह खालसा की माता साहिब कौर जी के जोड़े चरण पादुकाएं व वस्त्र लेकर दिल्ली से चलकर आगरा पहुंची गुरुचरण यात्रा की गुरु का ताल से भारी पुष्प वर्षा व जयकारो के साथ विदाई हुई । गुरुचरण यात्रा 2 4 अक्टूबर की रात्रि को दिल्ली से आगरा पहुंची थी जो की 31 अक्टूबर को गुरुद्वारा श्री हरमंदिर साहिब पटना साहिब बिहार पर समाप्त होगी। यात्रा के स्वागत व रवानगी के दौरान आगरा की सिख संगत के साथ-साथ भारतीय जनता पार्टी के विधायक सांसद व अनेक पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

दसवीं पातशाही गुरु गोविंद सिंह जी के जोड़े यानी चरण पादुकाएं और वस्त्र लेकर दिल्ली के गुरुद्वारा मोती बाग से निकला नगर कीर्तन रात्रि विश्राम के बाद 25 अक्टूबर की सुबह गुरुद्वारा गुरु का ताल से बरेली के लिए रवाना हो गयी। यात्रा की रवानगी से पूर्व गुरुद्वारा गुरु का ताल परिसर स्थित गुरुद्वारा मंजी साहिब में एक कीर्तन समागम का भी आयोजन किया गया । कीर्तन समागम की समाप्ति के बाद यात्रा की सफलता के लिए अरदास की गई। इसके बाद गुरु ग्रंथ साहिब महाराज के स्वरूप को गुरुद्वारा मंजी साहिब से पांच प्यारों की अगुवाई में पालकी में विराजमान करने के लिए एक सुंदर शोभा यात्रा के रूप में ले जाया गया पुष्प वर्षा के बीच कीर्तन और जयकारो के साथ चल रही संगत इस शोभा यात्रा को एक भव्य स्वरूप दे रही थी बस रूपी पालकी में गुरु ग्रंथ साहिब महाराज के स्वरूप को सुशोभित किया गया जिसके बाद चरण पादुका यात्रा को विदाई दी गई। । यात्रा की आगमन व विदाई के दौरान भारतीय जनता पार्टी के अनेक पदाधिकारी भी मौजूद रहे और उन्होंने यात्रा के स्वागत को अपना सौभाग्य बताया।

गुरुद्वारा गुरु का ताल के मौजूदा मुखी संत बाबा प्रीतम सिंह जी ने कहा कि अभी तक गुरु साहिब की यह निशानियां केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के परिवार के पास थी जो वर्षों से उनकी सेवा संभाल कर रहे थे अब इन्हें आम संगत को समर्पित किया जा रहा है। इन ऐतिहासिक धरोहरों का दर्शन आगरा की जनता के लिए सौभाग्य की बात है।अब उनके दर्शनों के लिए पटना साहिब बिहार जाना पड़ेगा लेकिन आगरा की जनता की संगत को इसके दर्शन अपने शहर में ही हुए हैं।
गुरुद्वारा गुरु का लाल की मीडिया प्रभारी जसबीर सिंह जस्सी ने बताया कि गुरुचरण यात्राआगरा से चलकर टूंडला एटा कासगंज बदायूं होते हुए बरेली में समाप्त रात्रि विश्राम करेगी इस तरह से आगे पीलीभीत कानपुर लखनऊ प्रयागराज से सासाराम होते हुए पटना साहिब बिहार में जाकर 31 अक्टूबर को समाप्त होगी।

विदाई के दौरान
यात्रा लेकर आए पदाधिकारी व पांच प्यारों के साथ-साथ यात्रा के सहयोगियों को सिरोपा देकर सम्मान किया गया साथ ही यात्रा के साथ तख्त पटना साहिब व दिल्ली से गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से भी गुरुद्वारा गुरु का ताल के मुख्य संत बाबा प्रीतम सिंह जी वह अन्य प्रमुख जनों का प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया गया।
इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के महानगर अध्यक्ष
राजकुमार गुप्ता, प्रदेश महामंत्री व पूर्व विधायक
राम प्रताप सिंह चौहान , जत्थेदार राजेंद्र सिंह इंदौरिया बाबा अमरीक सिंह महंत हरपाल सिंह श्री गुरु सिंह सभा के प्रधान कवलदीप सिंह ,गुरुद्वारा माई थान के हेड ग्रंथि ज्ञानी कुलविंदर सिंह ,गुरमीत सिंह सेठी रमन साहनी ,बंटी ओबेरॉय ,बंटी ग्रोवर आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Live News: A car lost control and collided with an auto-rickshaw, woman died

आगरालीक्स…दर्दनाक, आगरा में तेज रफ्तार कार का पहिया निकला, कार अनियंत्रित होकर...

आगरा

Agra Live News: Activity on “Presentation on Punjab” held at Bachpan and Academic Heights Public School, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के बचपन और एकेडेमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल में हुई “प्रेजेंटेशन ऑन...

आगरा

Agra Live News: Lord Jagannatha adorned with sandalwood print on Akshaya Tritiya in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में अक्षय तृतिया पर चंदन छापे की पोशाक से श्रंगारित हुए...

आगरा

Agra Live News: ‘Women Power Worship’ held at SN, Agra..#agranews

आगरालीक्स…आगरा के एसएन में हुआ ‘नारी शक्ति वंदन’. प्राचार्य ने कहा—मेडिकल कॉलेज...

error: Content is protected !!