आगरालीक्स…Agra News: . आगरा में बेकाबू कार की टक्कर से केंद्रीय हिंदी संस्थान रोड पर पांच लोगों की मौत में सॉफ्टवेयर इंजीनियर पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा, आज कोर्ट में पेश कर पुलिस आरोपी सॉफ्टवेयर इंजीनियर की रिमांड मांगेगी। ( Agra News: FIR Lodge against 32 year old Software Engineer after car mows down Five to death#Agra )
आगरा राजदीप एन्क्लेव दयालबाग निवासी 32 साल के अंशुल गुप्ता उर्फ अंशु नोएडा की कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। पिता का ट्रांसपोर्ट का काम है वह दीपावली पर घर पर छुटटी पर आया था और दो दिन बाद नोएडा जाना था। शुक्रवार रात को नेक्सोन कार से अंशुल गुप्ता महर्षिपुरम किसी काम से जा रहा था। रात आठ बजे केंद्रीय हिंदी संस्थान रोड पर जतिन गार्डन के सामने अंशुल गुप्ता की कार ने आवास विकास कॉलोनी निवासी डिलीवरी ब्वॉय भानु प्रताप सिंह को टक्कर मार दी, इससे उसकी मौके पर मौत हो गई। उस समय पुलिस भी चेकिंग कर रही थी, स्थानीय लोग और पुलिस ने उसे पकड़ने की कोशिश की तो अंशुल ने कार दौड़ा दी।
हादसे में पांच की हुई मौत
बेकाबू कार ने कुछ ही दूरी पर पैदल जा रहीं नगला बूढ़ी निवासी बबली, उनके बेटे, गोली और उसके बाद कमल, क्रष्णा और बंटेश को चपेट में ले लिया। इसके बाद भी कार नहीं रुकी और डिवाइडर से टकराने के बाद दूसरी तरफ पलट गई, कार के नीचे राहुल और वीरेंद्र दब गए। हादसे में भानु प्रताप के साथ ही बबली, राहगीर बंटेश, कमल और क्रष्णा की मौत हो गई। आक्रोशित भीड़ ने अंकुश गुप्ता को पकड़ लिया, पुलिस ने उसे बचाया।

आज कोर्ट में पेश कर मांगी जाएगी रिमांड
इस मामले में पुलिस ने सॉफ्टवेयर इंजीनियर अंशुल गुप्ता के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस अंशुल गुप्ता को कोर्ट में रविवार को पेश कर कस्टडी की मांग करेगी।