मथुरालीक्स…अपनी ही बेटियों के साथ ‘गंदा काम’ कर रहा था पिता. बेटे और भतीजे ने उतार दिया मौत के घाट…
आगरा मंडल के मथुरा जिले से हैवानियत भरी एक खबर आई है. कोसीकलां के इस्लामपुर में रहने वाला एक व्यक्ति अपनी ही दो नाबालिग बेटियों के साथ ‘गंदा काम’ कर रहा था. रविवार को बेटे और भतीजे ने विरोध किया तो पिता ने मारने का प्रयास किया. इस पर बेटे ने अपने चचेरे भाई के साथ मिलकर पहले तलवार से और फिर तमंचे से प्रहार कर पिता की हत्या कर दी. पुलिस ने दोनों आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.
ये है मामला
कोसीकलां के इस्लामपुर में 55 साल का एक व्यक्ति अपने परिवार के साथ यहां रहता था. आरोप है कि वह नशे का आदी था और बीते छह महीने से अपनी ही दो नाबालिग बेटियों के साथ दुष्कर्म कर रहा था. रविवार दोपहर भी उसने बेटियों के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की. इसकी जानकारी होने पर बेटे और भतीजे ने उसे ऐसा करने से रोका लेकिन वो नहीं माना. इस पर बेटे और पिता के बीच कहासुनी हो गई. गुस्साए बेटे ने अपने चचेरे भाई के साथ मिलकर धारदार हथियार और तमंचे से पिता की हत्या कर दी. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मृतक ने एक साल पहले बीमा का लाभ लेने के लिए अपनी ही पत्नी की हत्या कर दी थी जिसके बाद से घर में तनाव का माहौल बना हुआ था.