आगरालीक्स…आगरा में रिमझिम बारिश से मौसम हुआ ठंडा. तापमान गिरा, कल भी बारिश के आसार. हाफ टीशर्ट पहनकर घूमने वाले हो जाएं सतर्क
आगरा में रिमझिम बारिश से मौसम ठंडा हो गया है. आज सुबह से ही बादलों का डेरा आगरा के आसमान में लगा हुआ था. धुंध भी छाई हुई थी. दोपहर बाद से बूंदाबांदी शुरू हो गई और शाम होने से पहले ही रिमझिम रिमझिम बारिश ने आगरा का मौसम पूरी तरह से ठंडा कर दिया. इससे तापमान में गिरावट आई है.
मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को आगरा का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस रहा. अभी तक अधिकतम ताापमान 31 से 32 डिग्री सेल्सियस तक हो रहा था.
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि मंगलवार को भी बारिश के आसार हैं. इससे मौसम और ज्यादा ठंडा होगा. सर्दी बढ़ेगी
Past 24 Hours Weather Data
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 27/10/25) 26.0
Departure from Normal(oC) NA
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 27/10/25) 19.6
Departure from Normal(oC) 1.9