आगरालीक्स….Agra News: आगरा में बेमौसम बारिश से 56 साल में अक्टूबर में मंगलवार का सबसे कम तापमान दर्ज। जानें आज कैसा रहेगा मौसम। ( Agra News: New Record in 56 Year of Temperature @ 21.4 degree in October#Agra )
आगरा में सोमवार और उसके बाद मंगलवार को बूंदाबांदी होती रही। इससे मंगलवार को दिन का तापमान 21.4 डिग्री दर्ज हो गया। आगरा में मौसम विभाग के 1969 तक के रिकॉर्ड में अक्टूबर में मंंगलवार का दिन सबसे ज्यादा ठंडा 28 अक्टूबर 2025 को रहा है। वहीं, बुधवार सुबह से बादल छाए हैं, लेकिन बूंदाबांदी नहीं हो रही है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि दिन में बादल छाएंगे, पर बूंदाबांदी और बारिश नहीं होगी।
कोहरा और धुंध छाएगी
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगरा में 31 अक्टूबर से कोहरा और धुंध छाएगी।
आईएमडी का पूर्वानुमान
29-Oct 19.0 27.0 Partly cloudy sky
30-Oct 19.0 28.0 Partly cloudy sky
31-Oct 19.0 27.0 Fog or Mist would occur in early morning
01-Nov 18.0 29.0 Fog or Mist would occur in early morning
02-Nov 18.0 30.0 Fog or Mist would occur in early morning
03-Nov 17.0 30.0 Fog or Mist would occur in early morning