आगरालीक्स …Agra News: आगरा के होटल में पुलिस के पहुंचते ही साइरन बजा दिया, छिपने में अर्धनग्न युवती पहली मंजिल के बाथरुम से नीचे गिर गई। तीन हिरासत में। ( Agra News: Three taken in Police custody after woman falls from first floor of Hotel in Agra#Agra )
आगरा के शास्त्रीपुरम में आरबी लोधी काम्प्लेक्स की पहली मंजिल पर होटल द हैवन है। पुलिस को सूचना मिली थी कि होटल में देह व्यापार कराया जाता है और युवक युवतियों को घंटों पर कमरे दिए जाते हैं। पुलिस जांच के लिए पहुंची, पुलिस के पहुंचते ही होटल में साइरन बज गया। होटल के कमरे से युवक युवती बचने के लिए भागे। युवती बाथरुम में छिप गई, बाथरुम में प्लाई लगी हुई थी युवती के वजन से प्लाई टूट गई और युवती पहली मंजिल से नीचे गिर गई।
अर्धनग्न युवती को स्थानीय महिलाओं ने कपड़े पहनाए
युवती के पहली मंजिल से नीचे गिरने से अफरा तफरी मच गई। स्थानीय लोग आ गए, एक महिला ने अर्धनग्न युवती को कपड़े पहनाए, पुलिस ने युवती को अस्पताल में भर्ती कराया दिया।
चार घंटे के लिए लिया था कमरा
जांच में सामने आया है कि एक युवक के साथ युवती आई थी, दोनों शाहगंज क्षेत्र के रहने वाले हैं। होटल में चार घंटे के लिए कमरा लिया था, पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है। इनसे पूछताछ की जा रही है। डीसीपी सिटी सैयद अली अब्बास का मीडिया से कहना है कि होटल में देह व्यापार की सूचना पर पुलिस जांच के लिए पहुंची थी, संचालक सहित तीन को हिरासत में लिया गया है।