आगरालीक्स…आगरा के सेंट जॉर्जेस कॉलेज ने भव्य और ऐतिहासिक समारोह के साथ मनाया स्थापना का 150वां वर्ष. बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन
सेन्ट जॉर्जेस कॉलेज, बालूगंज, आगरा में विद्यालय की स्थापना के 150 वर्ष पूरे होने पर तीन दिवसीय भव्य और ऐतिहासिक समारोह जो कि 4 नवंबर, 6 नवंबर एवं 8 नवंबर 2025 को आयोजन किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में द मोस्ट रेवरेन्ड बी० के० नायक जी (बिशप ऑफ आगरा डायसिस, चर्च ऑफ नॉर्थ इण्डिया), विद्यालय के प्रबन्धक द राइट रेवरेन्ड अश्विन ए. प्लूमर, डायसिस के सैक्रेटरी डॉ० अविनाश चन्द एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में विद्यालय पूर्व प्रधानाचार्य जे० एस० जरमाया, ऑल सेंट्स स्कूल (नैनीताल) की पूर्व प्रधानाचार्या के० ई० जरमाया, द रेवरेंड हेरल्ड अविताभ, स्टीफन डिकोस्टा, रिचर्ड एलिस आदि सभी उच्च पदाधिकारियों ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

कार्यक्रम के इस अवसर पर विद्यालय के छात्र – छात्राओं द्वारा मुख्य अतिथि के लिए स्वागत–नृत्य प्रस्तुत किया गया। ‘विद्यालय के इतिहास’ को नृत्य एवं नाटक की प्रस्तुति द्वारा झलकाया गया। गीत ‘बाय द रिवर्स ऑफ बेबीलोन’, हिन्दी नाटक ‘फॉल ऑफ प्राउड’, गीत ‘मत कर माया का’, ‘यादों का सफर’ आदि प्रस्तुतियों ने उपस्थित सभी दर्शकों का मन मोह लिया। इस अवसर पर विद्यालय के 1963 से 2025 तक के भूतपूर्व विद्यार्थियों को आमंत्रित किया गया जिनमें ब्रिगेडियर विजय मेहता, डॉ० शोभा शर्मा, श्री निखिल चिनप्पा आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य अक्षय जरमाया ने धन्यवाद ज्ञापन दिया।