पटनालीक्स…बिहार में एनडीए की सरकार. 200 से अधिक सीट जीतने की ओर एनडीए. महागठबंधन फिर फेल. तेजप्रताप हारे
बिहार में एक बार फिर से एनडीए की सरकार होने जा रही है. कुल 243 सीटों पर हुए चुनाव में भाजपा—जदयू, लोजपा सहित अन्य दलों के साथ एनडीए सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए 200 से अधिक सीटें जीतती हुई दिख रही है. वहीं राजद और कांग्रेस के साथ मिलकर बने महागठबंधन फिर से फेल हो रहा है. महागठबंधन 35 सीटें ही जीत की ओर है.
बिहार में सबसे बड़ी पार्टी बनी बीजेपी
बिहार विधानसभा चुनाव में शाम साढ़े सात बजे तक 202 सीटों पर एनडीए पूर्ण ही नहीं बल्कि भारी बहुमत के साथ जीत रहा है. एनडीए में सबसे बड़ी पार्टी भाजपा साबित हो रही है. भाजपा 90 सीटें जीतने की ओर है तो वहीं नीतीश कुमार की जदयू 84 सीटें जीतती दिख रही है. लोक जनशक्ति पार्टी के चिराग पासवान 19 सीटें जीत रही है.
वहीं महागठबंधन को 35 सीटें मिल रही हैं जिसमें से लालू प्रसाद यादव की पार्टी राजद को 25, कांग्रेस को 6 और अन्य गठबंधन के दलों को चार सीटें जीतती दिख रही हैं.
राजद से नाता तोड़कर अलग पार्टी बनाकर चुनाव लड़े लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव चुनाव हार गए हैं. महुआ सीट से वह 51 हजार से अधिक वोटों से हारे हैं.