आगरालीक्स ….Agra News: आगरा में युवक ने पड़ोसी युवती के होने वाले पति को आपत्तिजनक वीडियो भेज दिए, कहा कि जिस युवती से शादी हो रही है वह उसकी पत्नी है। मुकदमा दर्ज। ( Agra News: FIR Lodge against man for threat woman in Agra#Agra)
आगरा के सदर क्षेत्र की रहने वाली युवती की शादी तय हो गई है। आरोप है कि युवती के पड़ोस में रहने वाला युवक उसका रास्ता रोक लेता था उसे परेशान करता था और छेड़छाड़ करता था, युवती के मोबाइल पर गंदे मैसेज भेजता था, धमकी देकर उसके आपत्तिजनक वीडियो बना लिए। उन्हें वायरल करने की धमकी देने लगा।
मंगेतलर को भेज दिए वीडियो
युवती की शादी तय हो गई है, आरोप है कि युवक ने युवती के मंगेतर को युवती के आपत्तिजनक वीडियो भेज दिए। मंगेतर से कहा कि युवती उसकी पत्नी है, वह उससे शादी नहीं कर सकता है, धमकी दी कि युवती की किसी और से शादी की तो तेजाब डाल देगा, पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।