जम्मूलीक्स…श्रीनगर के जिस थाने से दिल्ली ब्लास्ट के व्हाइट कॉलर टेरर मॉड्यूल का खुलासा हुआ था उसी थाने में विस्फोट में नौ की मौत और 32 घायल, कारण आया सामने। ( Nowgam, Srinagar Police station blast was an accident incident, 9 dead, 32 injured)
श्रीनगर के नौगाम पुलिस स्टेशन में शुक्रवार रात 11.30 बजे ब्लास्ट हुआ, इसमें एसआईए के एक अधिकारी, फोरेंसिल लैब टीम के तीन सदस्य, दो क्राइम फोटोग्राफर, दो राजस्व अधिकारी और एक दर्जी की मौत हो गई। जबकि 32 लोग घायल हुए हैं। नौगाम पुलिस थाने में ही 19 अक्टूबर को जैश ए मोहम्मद के पोस्टर लगाने प मुकदमा दर्ज किया गया है, इसकी जांच में ही सहारनपुर से डॉ. आदिल पकड़ा गया उसके बाद अल फलाह यूनिवर्सिटी फरीदाबाद से मोहम्मद मुजम्मिल और उसके बाद डॉ. शाहीन को अरेस्ट किया गया। इनसे विस्फोटक सामग्री बरामद की गई, इसके अगले ही दिन 10 नवंबर को डॉ. उमर ने दिल्ली के लाल किला के पास कार में विस्फोट कर दिया इससे डॉ. उमर सहित 12 लोगों की मौत हो गई। इनसे जब्त किए गए विस्फोटक को नौगाम पुलिस स्टेशन में रखा गया था।
सैंपल लेते हुए हुआ हादसा, नौ की मौत
शनिवार को जम्मू कश्मीर के पुलिस महानिदेशक नलिन प्रभात ने कहा कि नौगाम पुलिस स्टेशन में दुर्घटनावश विस्फोट हुआ, इसमें कोई साजिश नहीं थी। उन्होंने कहा कि व्हाइट कॉलर टेरर मॉड्यूल से जांच के दौरान फरीदाबाद हरियाणा से बरामद किए गए विस्फोटक को फोरेंसिक और रासायनिक जांच के लिए भेजा जाना था इसके लिए सैंपल लिए जाने थे, सैंपल लेने के दौरान विस्फोट हो गया।