आगरालीक्स ….Agra News: आगरा में युवतियां सिंथेटिक ड्रग्स से मोबाइल की स्क्रीन पर लाइन बनाकर नशा कर रही हैं, इसका ड्रग्स सहित पकड़े गए नाइजीरियन एजेंट ने खुलासा किया है। ( Agra News: Agra Police Synthetic Drug MD Supplier racket, Women also Take MD#Agra )
आगरा पुलिस ने मैनपुरी के दो युवकों को पकड़ा था इन युवकों से सिंथेटिक ड्रग मेथिलीन डाई आक्सीमेथाम केटामाइन यानी एमडी पकड़ी गई थी। दिल्ली, गुरुग्राम सहित मेट्रो शहरों में पब में युवक और युवतियां इसका नशा करते हैं इसके नशा करने से खुशी देने वाले न्यूरोट्रांसमिटर का स्तर एक दम से बढ़ जाता है इसकी धीरे धीरे लत लगने लग जाती है और नशे की मात्रा भी बढ़ जाती है। ज्यादा एमडी लेने से मौत तक हो सकती है।
युवतियां भी मंगातीं थी एमडी
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस द्वारा एमडी के साथ पकड़े गए मैनपुरी के सुधांशु पाल और रितिक ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह नाइजीनियन जिसका नाम बैनी है उसके लिए काम करते थे, वह आनलाइन एमडी का आर्डर लेकर इन दोनों के माध्यम से भिजवाता था। आगरा में युवतियां भी एमडी मंगवातीं थी, सप्ताह में दो से तीन बार ये दोनों एमडी की सप्लाई करने के लिए आगरा आते थे। वीकएंड पर एमडी मंगाने वालों की संख्या अधिक होती थी इन्हें केवल लॉकेशन बताई जाती थी उस लॉकेशन पर पहुंचने के बाद एमडी किसे देना है यह बता दिया जाता था।
भीड़ वाली जगह पर बुलातीं थी युवतियां
रिपोर्ट के अनुसार, युवतियां एजेंट से एमडी लेने के लिए भीड़ वाली जगह पर बुलाती थीं, अपनी कार दूर खड़ी करने के बाद दूर जाकर खड़ी हो जातीं थी वहां पहुंच कर एजेंट उन्हें एमडी की खेप देते थे। एक ग्राम एमडी आठ हजार रुपये तक बिकता है।