Monday , 20 April 2026
Home बिगलीक्स Agra Video News: ABVP protests against fee hike in DBRA University, Agra…#agranews
बिगलीक्स

Agra Video News: ABVP protests against fee hike in DBRA University, Agra…#agranews

284

आगरालीक्स…आगरा के विवि में फीस वृद्धि को लेकर विरोध प्रदर्शन. कुलपति सचिवालय का ताला तोड़ा. जमकर की नारेबाजी. वीडियो में देखें—अधिकारियों ने दिया ये आश्वासन,जिसके बाद समाप्त हुआ प्रदर्शन

आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने जमकर हंगामा और प्रदर्शन किया गया. यह प्रदर्शन आवासीय संस्थानों में फीस वृद्धि को लेकर किया गया. छात्रों की मांग थी कि फीस वृद्धि के फैसले को वापस लिया जाए. फीस वृद्धि से छात्रों पर एकदम से ज्यादा पैसे देने का दबाव आया है. उन्होंने इसे ज्यादती कहा. सुबह 12 बजे से शुरू हुआ यह विरोध प्रदर्शन रात 8 बजे से अधिक समय तक चला. शाम को विवि अधिकारियों के पहुंचने और फीस वृद्धि पर लिए गए फैसले की बैठक सोमवार को की जाएगी. बैठक में छात्र हित में फैसला लिया जाएगा. अधिकारियों के इस आश्वासन के बाद प्रदर्शन खत्म हुआ.

इतनी बढ़ाई गई फीस
विवि ने पिछले दिनों फीस वृद्धि की है जिसमें
एमएसडब्ल्यू एसएफएस की फीस 20800 से बढ़ाकर 21985 रुपये की गई है
एमएसडब्ल्यू रेगुलर की फीस 7500 से बढ़ाकर 8960 रुपये की गई है
एमए सोशियोलॉजी की फीस 4500 रुपये से बढ़ाकर 6163 रुपये की गई है.
इसी तरह कई और कोर्सेस की फीस के सथ एग्जाम फीस भी 700 से बढ़ाकर 1600 रुपये की दी गई है.

कुलपति सचिवालय पर किया प्रदर्शन
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार दोपहर 12 बजे यह प्रदर्शन शुरू किया. वे कुलपति सचिवालय पहुंचे. यहां कुलपति के न मिलने और उनके लखनऊ में होने की जानकारी पर कार्यकर्ताओं ने सचिवालय का ताला तोड़ दिया और अंदर नारेबाजी करना शुरू कर दिया. डिप्ट रजिस्ट्रार बात करने को पहुंचे लेकिन कार्यकर्ताओं ने गेट पर अपना ताला लगाकर उन्हें बंद कर दिया.

आठ बजे आश्वासन पर प्रदर्शन हुआ खत्म
रात 8 बजे के करीब कुलसचिव अजय मिश्र, परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश और चीफ प्रॉक्टर डॉ.मनु प्रताप यहां पहुंचे. उन्होंने कार्यकर्ताओं से बातचीत की. अधिकारियों ने कहा कि बढ़ी हुई फीस वृद्धि को लेकर सोमवार को एक बैठक् की जाएगी जिसमें छात्र हित में फैसला लिया जाएगा. जो छात्र पहले से पढ़ रहे हैं उनकी फीस न लगे और जिन बच्चों की फीस आ चुकी है उनकी बढ़ी हुई फीस अगले सेमेस्टर में एडजस्ट की जाएगी.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: Rs 100 crore sale on Akshaya Tritiya in Agra

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में अक्षय तृतीया पर आज भी मंदिरों में...

बिगलीक्स

Agra Live News: JEE Mains 2026 result may declare Today

आगरालीक्स…Agra News: देश भर के इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए जेईई...

बिगलीक्स

Agra Live News: Dhaba Owner lodge FIR against History Sheeter Monu Yadav in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में जेल से छूटते ही हिस्ट्रीशीटर मोनू यादव ने...

बिगलीक्स

Agra Live News: Heat waves start in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में आज से लू का अलर्ट, भीषण गर्मी, जानें...

error: Content is protected !!