आगरालीक्स …Agra News : साहस, आगरा में लूट के लिए कारोबारी के घर में घुसे बदमाश, पत्नी के मुंह पर टैप लगा दिया, कारोबारी की बहन के साहस से दो बदमाश दबोचे। ( Agra News: Two criminal enter in Businessman house for loot arrested for his sister show courage#agra)
आगरा के सदर क्षेत्र के नेहरू एन्क्लेव के रहने वाले बीएल वर्मा का 100 फीट पर साड़ी शोरूम है और उनके बेटे रजत वर्मा, मयंक और नरेंद्र वर्मा की हार्डवेयर की दुकान है। शुक्रवार को बीएल वर्मा और रजत वर्मा साड़ी के शोरूम पर थे, मयंक वर्मा, उनकी पत्नी पुष्पा वर्मा और नरेंद्र वर्मा एक शादी में गए थे। घर पर रजत वर्मा की पत्नी पूनम वर्मा और उनकी बहन मुस्कान थी।
लॉबी में बैठी हुईं थी पूनम वर्मा, बदमाश घुस आए
रजत वर्मा के घर के बाहर सैलून, सर्राफ सहित तीन दुकान हैं, रात 8.30 बजे रतज वर्मा की पत्नी पूनम वर्मा लॉबी में बैठी हुईं थी और मुस्कान रसोई में काम कर रहीं थीं, इसी दौरान बदमाश घर में घुस आए। दो बदमाशों ने पूनम वर्मा पर पिस्टल तान दी, शोर चमाने पर पिस्टल की बट से सिर में बार किया, मुंह पर टैप लगाने के बाद कमरे में खींच कर ले गए। उसी कमरे में तिजोरी रखी हुई थी। बदमाश तिजोरी खोलने के लिए पूनम वर्मा से कहने लगे।
रसोई से शोर मचाते हुए बाहर आई मुस्कान, भीड़ ने दो बदमाश दबोचे
इसी दौरान रसोई में काम कर रही मुस्कान की नजर भाभी पूनम वर्मा पड़ी, कमरे में बदमाश दिखाई देने पर वह रसोई से शोर मचाते हुए घर से बाहर निकल आई। उस समय घर के बाहर दुकान पर लोगों की भीड़ थी, लोग टहल भी रहे थे। साहस दिखाते हुए लोग घर के अंदर घुसे तो बदमाशों ने पिस्टल तान दी, इस पर लोगों ने बदमाशों पर पथराव कर दिया।
पिस्टल निकली नकली, एक पेशेवर बदमाश
लोगों ने पथराव कर दो बदमाशों को दबोच लिया, उनकी जमकर पिटाई लगाई। उनकी पिस्टल ले ली तो पता चला कि पिस्टल नकली है। कुछ ही देर में पुलिस पहुंच गई। लोगों ने दोनों बदमाशों को पुलिस को सौंप दिया। पकड़े गए बदमाश का नाम अमन और विशाल है, इसमें से एक जेल जा चुका है। इन्हें प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।