Wednesday , 22 July 2026
Home बिगलीक्स Agra News: Agra Couple with 18 month daughter stuck in Cameroon Africa, Cry for help to come back to Agra#Agra
बिगलीक्स

Agra News: Agra Couple with 18 month daughter stuck in Cameroon Africa, Cry for help to come back to Agra#Agra

434

आगरालीक्स …Agra News: आगरा के दंपती अफ्रीका के देश कैमरून में फंसे हुए हैं, बेटी के लिए दूध के पैसे नहीं हैं, 26 नवंबर को सुनवाई होगी, जानें पूरा मामला। ( Agra News: Agra Couple with 18 month daughter stuck in Cameroon Africa, Cry for help to come back to Agra#Agra )


आगरा के दयालबाग स्थित खासपुर में 35 साल से रह रहे मूलरूप से सोनीपत के रहने वाले धनपाल जैन के दो बेटे और एक बेटी है, सबसे बड़ा बेटा धीरज जैन 12 साल से पुणे की सदगुरु एंड ट्रैवल्स कंपनी में कैमरून में कार्यरत है। उसकी नवंबर 2022 में फिरोजाबाद की रहने वाली सुप्रिया से शादी हुई थी उनकी डेढ़ साल की बेटी है। धीरज जैन 7 सितंबर 2024 को कैमरून में कार से कंपनी के रूपये लेकर जा रहा था, बाइक सवार चार लोगों ने वहां की मुद्रा में 19 मिलियन रकम लूट ली। पुलिस ने कार चालक और धीरज जैन के बयान दर्ज किए। दिसंबर 2024 में धीरज जैन अपने परिवार के साथ घर आ गया, जनवरी 2025 में दोबारा कैमरुन चला गया और नौकरी करने लगा।
कांट्रेक्ट न बढ़ाने के बाद बिगड़ा मामला
धनपाल जैन का कहना है कि सितंबर 2025 में बेटे धीरज का कांट्रैक्ट खत्म होने पर उसने कंपनी से संपर्क किया जिससे कांट्रैक्ट बढ़ा दिया जाए लेकिन कांट्रैक्ट नहीं बढ़ाया गया और गमन का आरोप लगा दिया गया। उसका पासपोर्ट ले लिया, घर की बिजली और पानी की सप्लाई भी काट दी है। डेढ़ साल की बेटी के लिए दूध के पैसे भी नहीं है। धीरज की पत्नी सुप्रिया फिरोजाबाद की रहने वाली है उसके परिवार में भी कोई पुरुष नहीं है, उसके जीजा ही संपर्क कर रहे हैं और कुछ पैसे भी भेजे हैं जिससे घर का खर्चा चलता रहे।


26 नवंबर को कैमरून के न्यायालय में होगी सुनवाई
इस मामले में धीरज जैन पर कंपनी द्वारा लगाए गए गबन के आरोप में 26 नवंबर को कैमरून के कोर्ट में सुनवाई होगी। धनपाल जैन का छोटा बेटा भी अफ्रीका में कार्यरत है और बेटी महाराष्ट्र में है, उनकी पत्नी बेटी से मिलने महाराष्ट्र गईं थी वहां उनकी तबीयत बिगड़ गई वे महाराष्ट्र में ही हैं। आगरा में दयालबाग में वे अकेले रह रहे हैं, दिन में नौकरी करते हैं।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News Live: Three people, including wife and lover, were sentenced to life imprisonment in the murder case of Agra businessman Naresh

आगरालीक्स …Agra News : आगरा के चर्चित बिजनेसमैन नरेश ​हत्याकांड में पत्नी,...

बिगलीक्स

Agra Weather News: Rain Forecast today in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में 24 घंटे में 5.1 एमएम बारिश, जानें आज...

बिगलीक्स

Agra News Live: All News papers review 22nd July 2026

आगरालीक्स …Agra News: आगरा का 22 जुलाई का मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ नेट...

agraleaksबिगलीक्स

Agra News Live: Speed Petrol Consumption Incraeses in Agra

आगरालीक्स …आगरा के पेट्रोल पंपों पर स्पीड पेट्रोल की बिक्री बढ़ी, सादा...

error: Content is protected !!