आगरालीक्स…Agra News: आगरा में मेट्रो में नौकरी लगवाने के नाम पर शिक्षक ने छात्र से की 1.50 लाख की ठगी, प्राथमिकी दर्ज। ( Agra News: Rs 1.50 Lakh duped with student for job in Metro#Agra )
आगरा के कमला नगर में रहने वाली रश्मि ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसमें आरोप लगाए हैं कि उनका बेटा संस्कार जगदंबा आईटीआई कॉलेज में पढ़ता है, उसे इसी कॉलेज में पढ़ाने वाले शिक्षक ने मेट्रो में नौकरी लगवाने की बात कही, आईटीआई का कोर्स पूरा होने के बाद पिछले साल 2024 में 50 हजार रुपये नौकरी लगवाने के नाम पर आनलाइन ट्रांसफर करवाए। इसके बाद एक लाख रुपये कैश लिए।
नौकरी नहीं लगी, पैसे भी वापस नहीं किए
आरोप है कि 1.50 लाख रुपये लेने के बाद भी मेट्रो में नौकरी नहीं लगी, पैसे वापस मांगे तो वापस नहीं किए हैं। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है, साक्ष्य संकलन के बाद कार्रवाई की जाएगी।