आगरालीक्स….Agra News: आगरा में रेडीमेड कपड़ों के शोरूम में लगी भीषण आग, दहशत में आए आस पास के दुकानदार,दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। ( Agra News: Fire break out in readymade garment shop in Agra#Agra)
आगरा के बेलनगंज में दीपक जैन का रेडीमेड कपड़ों का शोरूम है, इसके पास में ही होम्योपैथिक दवाओं का स्टोर और हार्डवेयर की दुकान है। दीपक जैन रात आठ बजे शोरूम को बंद कर अपने घर बेलनगंज चले गए थे।
शोरूम से उठने लगा धुआं
करीब एक घंटे बाद रात नौ बजे शोरूम से धुआं उठने पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी, पुलिस के साथ ही कुछ देर में दमकल कर्मी भी पहुंच गए। इसके बाद शोरूम का शटर खोला गया अंदर आग की लपटें उठ रहीं थी, कपड़ों में आग पकड़ लेने से लपटें तेज होने पर आस पास के दुकानदार भी दहशत में आ गए। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया। अग्निशमन अधिकारी सोमदत्त सोनकर का कहना है कि शार्ट सर्किट के कारण आग लगने की आशंका है।