फिरोजाबादलीक्स…प्रेम में असफल युवक ने खुद को मारी गोली. प्रेमिका से शादी करना चाहता था. 15 दिन पहले प्रेमिका के साथ हो गया था फरार
फिरोजाबाद के रामगढ़ थाना क्षेत्र में रविवार रात को एक युवक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. पुलिस के अनुसार युवक ने प्रेम में असफल होने पर यह कदम उठाया है. वह अपने ही गांव की एक लड़की से प्रेम करता था और उससे शादी करना चाहता था. 15 दिन पहले वह प्रेमिका के साथ फरार भी हो गया था लेकिन एक सप्ताह पहले ही वह प्रेमिका के साथ वापस आ गया था. इसके बाद प्रेमिका को उसके परिजनों के हवाले कर दिया गया था.पुलिस के अनुसार मृतक युवक का नाम विकास पुत्र मुकेश निवासी कपावली, नारखी थाना है. वह पिछले एक सप्ताह से रामगढ़ थाना क्षेत्र की इंद्रा कॉलोनी में रहने वाले अपने ताऊ के यहां रह रहा था. रविवार रात को उसने अपने दादा की लाइसेंसी डबल बैरल राइफल से खुद को गोली मार ली. परिजनों ने युवक की प्रेमिका के घरवालों पर आरोप लगाए हैं. पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बंदूक बरामद कर ली है.