अलीगढ़लीक्स…Aligarh News: वीडियो देखें… नातिन ने प्रेमी के साथ मिलकर दूसरे युवक से होने जा रही शादी को टालने के लिए दादी की हत्या की, नातिन और प्रेमी अरेस्ट। ( Aligarh News: Grand daughter with lover killed 65 year old woman#Aligarh)
अलीगढ़ के जवां थाना क्षेत्र के गांव चंदौखा में 65 साल की चंद्रवती रहती हैं, उनके पड़ोस में ही रिश्ते की नातिन रूबी अपने परिवार के साथ रह रही थी। रूबी की शादी होने वाली थी लेकिन रूबी कस्तली गांव के रहने वाले रवि शंकर से प्रेम करती थी उसकी शादी होने वाली थी, उसे शक था कि दादी चंद्रवती को उसके प्रेम प्रसंग के बारे में पता है और वह शादी टालना चाहती थी।
11 नवंबर को चंद्रवती के सिर में गोली मारकर की हत्या
11 नवंबर को चंद्रवती अपने घर से बाहर गईं थी, गांव के तिराहे पर चंद्रवती घायल अवस्था में मिली थी, उसे डॉक्टर के पास ले गए। पता चला कि चंद्रवती के सिर में गोली लगी है, चंद्रवती की मौत होने पर परिजनों ने मुकदमा दर्ज कराया था।
हत्या के 21 वें दिन हुआ खुलासा
वहीं, रूबी की शादी हो गई वह अपनी ससुराल चली गई। इस मामले की पुलिस जांच कर रही थी, मोबाइल सर्विलांस से पुलिस ने रवि शंकर को पकड़ लिया पूछताछ में उसने रूबी के साथ मिलकर चंद्रवती की हत्या करने की जानकारी दी। सीओ सर्वम सिंह के अनुसार, चंद्रवती की हत्या रिश्ते की नातिन रूबी और उसके प्रेमी रवि शंकर ने की थी दोनों को अरेस्ट कर लिया है।