Friday , 24 April 2026
Home आगरा Agra News: Brahmins in Agra show unity, demand Runkata be declared a tourist destination…#agranews
आगरा

Agra News: Brahmins in Agra show unity, demand Runkata be declared a tourist destination…#agranews

244

आगरालीक्स…आगरा से पुरजोर उठी मांग. भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर हो अवकाश, रुनकता घोषित हो पर्यटन स्थल…

अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा (रजि.) एवं ब्राह्मण प्रोफेशनल एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक का आयोजन रविवार को संजय प्लेस स्थित होटल पीएल पैलेस में किया गया। आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद, गोरखपुर, लखनऊ, बरेली, रामपुर, गाजियाबाद, दिल्ली, बिहार, चंडीगढ़ और बिजनौर से आए विप्र बंधुओं ने एकजुटता का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम का शुभारम्भ माँ सरस्वती, भगवान परशुराम एवं महामना पं0 मदन मोहन मालवीय के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कार्यक्रम अध्यक्ष पं. बीडी शर्मा, राष्ट्रीय सचिव पं. मुनीश चन्द शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष पं. त्रिभुवन शर्मा, संरक्षक पं. महेश शर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पं. सुरेन्द्र पाण्डेय, राष्ट्रीय संरक्षक राजपाल शर्मा और ब्राह्मण प्रोफेशनल एसोसिएशन के सचिव डॉ. पंकज नगाइच द्वारा किया गया। मंगलाचरण एवं स्वस्तिवाचन पूनम वार्ष्णेय द्वारा किया गया। स्वागत गीत कल्पना शर्मा एवं आरती शर्मा द्वारा प्रस्तुत किया गया। बैठक में भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर अवकाश, विप्र कल्याण आयोग के गठन एवं रुनकता को पर्यटन स्थल घोषित करने की पुरजोर माँग उठाई गई।

ब्राह्मणों पर अनर्गल आरोप लगाना देश को कमजोर करने की साजिश का हिस्सा
इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. बी.डी. शर्मा ने कहा कि ब्राह्मण ही भारत की वैदिक सनातन संस्कृति का ध्वजवाहक है। ब्राह्मणों के बिना भारतीय संस्कृति की कल्पना नहीं की जा सकती। ऐसी स्थिति में जो लोग ब्राह्मणों पर अनर्गल आरोप लगाते हैं, वे देश को कमजोर करने की साजिश का हिस्सा हैं। इसलिए ब्राह्मणों को संगठित होकर भारतीय संस्कृति को बचाना है, तभी राष्ट्र की उन्नति हो सकेगी।

ब्रज की सभ्यता-संस्कृति को धरोहर के रूप में मिलेगी पहचान
इस अवसर पर पत्रिका ‘ब्रज माधुर्य भाग-2’ का विमोचन किया गया।कार्यक्रम अध्यक्ष पं. बी.डी. शर्मा ने कहा कि पत्रिका ‘ब्रज माधुर्य भाग-2’ में ब्रज की संस्कृति की मिठास है, पत्रिका पाठकों को ब्रज की सभ्यता एवं संस्कृति से परिचित कराएगी। पत्रिका के बारे में बताते हुए महासभा की महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. मधु भारद्वाज ने कहा कि पत्रिका ब्रज की सभ्यता एवं संस्कृति की धरोहर के रूप में पहचानी जाएगी। पत्रिका में अनेक आलेखों के माध्यम से ब्रज की संस्कृति, ब्राह्मण समाज, मन्दिरों आदि की जानकारी दी गई है।

ब्राह्मणों सहित सभी सवर्णों के साथ भेदभाव कर रहे भारतीय नेता
इस अवसर पर अतिथियों का स्वागत करते हुए प्रदेश अध्यक्ष पं. त्रिभुवन शर्मा ने कहा कि लोकतंत्र में देश के प्रत्येक नागरिक को समान अवसर मिलने की गारण्टी होती है, लेकिन सबसे बड़े लोकतंत्र का दावा करने वाले भारत के नेता ब्राह्मणों सहित सभी सवर्णों के साथ घोर भेदभाव करते हैं। शिक्षा, न्याय, राजनीति, रोजगार, प्रमोशन किसी में भी ब्राह्मणों को समान अवसर प्राप्त नहीं हैं।

ये भी रहे प्रमुख रूप से शामिल
विगत वर्ष की कार्यवाही की रिपोर्ट राष्ट्रीय सचिव पं. मुनीश चन्द शर्मा द्वारा प्रस्तुत की गई। अंजू अग्निहोत्री, अनिल शर्मा, कांति शर्मा, डा. सिद्धार्थ दुबे, डा. शैलजा शर्मा, पं. सूरज तिवारी का स्वागत महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. बी.डी. शर्मा द्वारा शाॅल ओढ़ाकर एवं मोतियों की माला पहनाकर किया गया। शशि तिवारी, दीप्ती भार्गव, आनन्द शंकर शर्मा, अरुणकांत सारस्वत, नीलम शर्मा, ममता पचौरी, वंदना तिवारी, सुनीता झा, आकांक्षा शर्मा, विजया तिवारी, किरन शर्मा, कल्पना शर्मा, डॉ. रामेन्द्र शर्मा, सुनयन शर्मा, अपूर्व शर्मा, क्रतेन शर्मा, आभा चतुर्वेदी, कल्पना राजोरिया ने अतिथियों का स्वागत किया। संचालन डा. मधु भारद्वाज ने किया। धन्यवाद ज्ञापन पं. महेश शर्मा ने किया।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगराटॉप न्यूज़

Agra News : Seeking shade to beat the heat in Agra

आगरालीक्स…बढ़ती गर्मी में समझ आ रही पेड़ों की माया, सिर छुपाने को...

आगरा

Obituaries of Agra on 24th April 2026

आगरालीक्स:……आगरा में आज उठावनी, शवयात्रा, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए...

आगरा

Agra Live News: Demand to Exempt Agra Principals from Census Duty…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के प्रधानाचार्यों को जनगणना ड्यूटी से मुक्त रखने की मांग. अपर...

agraleaksआगरा

Agra Live News: Special camps for the distribution of assistive devices for persons with disabilities will be held in Agra from April 24 to May 20…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में दिव्यांगजनों के लिए लगेंगे विशेष उपकरण वितरण शिविर. 24 अप्रैल...

error: Content is protected !!