आगरालीक्स …Agra News: आगरा में आज सीएम योगी हैं, नगर निगम गर्माया। सहायक नगर आयुक्त ने मेयर के भतीजे पर लगाए धक्का मुक्की और अभद्रता के आरोप। ( Agra News: Assistant Municipal Commissioner Agra Complaint against Mayor Nephew PA#Agra)
एकलव्य स्टेडियम में रविवार सुबह खेलकूद के कार्यक्रम में सुबह 6.45 बजे मेयर हेमलता दिवाकर कुशवाह अपने पीए व भतीजे हर्ष चौधरी के साथ पहुंची। सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम का आरोप है कि कार्यक्रम में लोगों की भीड़ थी , इसी दौरान अचानक हर्ष चौधरी उनके पास आए, गालियां देते हुए सार्वजनिक रूप से गाली गलौज की, धक्का मुक्की की।
नगर आयुक्त का साथ देते रहोगे तो पिटाई होगी
आरोप है कि हर्ष चौधरी ने कहा कि नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल का कहना मानते रहोगे तो पिटाई के साथ जान से भी हाथ धोना पड़ेगा। सहायक नगर आयुक्त ने यह भी आरोप लगाए हैं कि हर्ष चौधरी व्हाटस एप पर कॉल कर निजी कार्य कराने की मांग कर चुके हैं। सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम ने अपने साथ ही अपने परिवार की भी जान को खतरा बताया है, इस मामले में पुलिस आयुक्त और नगर आयुक्त से कार्रवाई के लिए शिकायत की है। हर्ष चौधरी का मीडिया से कहना है कि उसने कोई अभद्रता नहीं की।
ये है कहना
मेयर हेमलता दिवाकर कुशवाह का कहना है कि सहायक नगर आयुक्त के साथ स्टेडियम का निरीक्षण भी किया था, ऐसी कोई घटना नहीं हुई है।
नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल का कहना है कि सहायक नगर आयुक्त के साथ हुई घटना की जानकारी मिली है, उच्च अधिकारियों को अवगत कराया जा रहा है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।