आगरालीक्स ….Agra News: आगरा सहित प्रदेश में तीनों में तराई में घना कोहरा छाएगा के साथ ही तापमान में दो से चार डिग्री की बढ़ोत्तरी होगी ( Agra News: Agra Weather Forecast for 12th December#Agra )
पश्चिमी विक्षोभों के गुजरने से चल रही उत्तरी-पश्चिमी, पछुआ हवाओं के प्रभाव से पिछले तीन दिनों के दौरान प्रदेश के न्यूनतम तापमान में आई गिरावट के आगामी पश्चिमी विक्षोभ तथा सम्भावित पुरवा हवाओं के कारण आज यानी 12 दिसंबर से थम जाएगा, इसके चलते आने वाले तीन दिनों में तापमान में दो से चार डिग्री की बढ़ोत्तरी होगी। क्षोभमंडलीय स्थिरता के कारण प्रदेश के तराई इलाकों में पड़ रहे घने कोहरे तथा अन्य भागों में सुबह (भोर) के समय धुन्ध के साथ पड़ रहे हल्के से मध्यम कोहरे के जारी रहने की संभावना है|
सुबह गलन भरी सर्दी
आगरा में शुक्रवार सुबह सर्द हवा चलने के साथ ही गलन भरी सर्दी बढ़ गई, दिन में धूप निकलने से तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई।
आईएमडी का पूर्वानुमान
12-Dec 9.0 26.0 Fog or Mist would occur in early morning
13-Dec 9.0 25.0 Fog or Mist would occur in early morning
14-Dec 10.0 25.0 Fog or Mist would occur in early morning
15-Dec 9.0 24.0 Fog or Mist would occur in early morning
16-Dec 9.0 24.0 Fog or Mist would occur in early morning
17-Dec 9.0 24.0 Fog or Mist would occur in early morning