आगरालीक्स…Agra News: सतर्क रहें, आगरा में कारोबारी की पत्नी से 5.95 करोड़ रुपये की साइबर ठगी, तीन और लोगों से की गई ठगी। ( Agra News: Rs 5.95 Crore cyber fraud from Businessman wife#Agra)
आगरा के सिकंदरा क्षेत्र के मेघ विहार कॉलोनी के रहने वाले कोल्ड स्टोरेज संचालक की पत्नी पूनम तिवारी ने पुलिस को बताया कि फेसबुक पर एक लिंक आया, उसे खोलने पर निवेश के लुभावने आफर दिखाए गए। इसके बाद उन्हें एक व्हाटस एप ग्रुप से जोड़ लिया गया। हर महीने लाखों की कमाई के आफर दिखाकर निवेश के लिए तीन एप डाउनलोड कराया गया।
चार बैंक खांतों से 5.95 करोड़ रुपये किए जमा
पूनम तिवारी ने निवेश से मोटा मुनाफा कमाने के लिए 24 सितंबर से 27 नवंबर के बीच डाउनलोड किए एप के जरिये 5.95 करोड़ रुपये जमा कराए। एप में निवेश किए गए उनके रुपये से मुनाफा दिखाया जा रहा था। जब उन्होंने निवेश और मुनाफा की रकम निकालने के प्रयास किए तो वह रकम नहीं मिली, इसके बाद उन्हें साइबर ठगी का अहसास हुआ। इस मामले में पुलिस ने जिन एकाउंट में उनके एकाउंट से पैसे ट्रांसफर कराए गए उसे फ्रीज कर दिया है।
कई और लोगों से भी ठगी
ट्रेडिंग के नाम पर मधु नगर निवासी सुनील सिंह से 10 लाख रुपये ठग लिए गए, गैलाना रोड निवासी रिटायर कर्मचारी से पेंशन खाता नवीनीकरण के नाम पर 1.31 लाख ठग लिए।