आगरालीक्स…हे भगवान, आगरा में सड़क किनारे नवजात बच्ची को छोड़ गई कलयुगी मां. कुत्तों ने घेर रखा था. लिव इन में रह रहे पति—पत्नी इसके माता—पिता
आगरा में एक शर्मनाक खबर सामने आई है. एक कलयुगी मां अपनी नवजात बच्ची को सड़क किनारे छोड़कर चली गई. नवजात बच्ची को कुत्तों ने घेर लिया लेकिन बच्ची को देख राहगीरों ने उसे कुत्तों से बचाया. सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई. आसपास लगे सीसीटीवी आदि से बच्ची की पहचान की गई. पता चला कि उसकी मां उसे यहां छोड़ गई है. मौके पर आई बुंआ को बच्ची दे दी गई है. पुलिस उनसे भी पूछताछ कर रही है.घटना शनिवार को थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के गीतांजलि हॉस्पिटल के पास की है. यहां से गुजर रहे राहगीरों के कदम उस समय थम गए जब उनहोंने एक नवजात बच्ची को सड़क पर पड़ा देखा जिसे आवारा कुत्तों ने घेर रखा था. कुत्तों के बीच तड़पती नवजात को देखकर लोगों ने शोर मचाया और किसी तरह बच्ची को मौत के मुंह से बाहर निकाला. पता चला कि दर्द से कराहती मासूम को उसकी मां ही छोड़कर चली गई है. आसपास लगे सीसीटीवी से पहचान की गई तो बच्ची की बुआ वहां आ गई. पुलिस ने ने बच्ची को उसकी बुआ को सौंप दिया.
लिव इन में रह रहे थे पति—पत्नी
इंद्रा ज्योति नगर की रहने वाली सोना पत्नी देवेंद्र ने बताया कि उसके भाई की शादी दो साल पहले शादीशुदा ज्योति से हुई थी. वह दोनों लिव इन में रह रहे थे. ज्योति का एक पांच साल का बेटा भी है. करीब एक माह पहले ही ज्योति ने बच्ची को जन्म दिया था. कपिल शादियों में हलवाई का काम करता है और पति पत्नी के बीच किसी बात को लेकर इस समय कहासुनी चल रही थी. आरोप है कि शनिवार सुबह करीब 10 बजेज्योति नवजात बच्ची को सड़क किनारे छोड़कर चली गई.