आगरालीक्स…आगरा में बच्चे को जन्म देने के बाद प्रसूता की मौत. आक्रोशित लोगों ने सड़क पर शव रखकर किया हंगामा . आरोप—लापरवाही के कारण मौत
आगरा के थाना ट्रांसयमुना स्थित कालिंदी विहार में महादेव हॉस्पिटल है. यहां भर्ती एक 28 वर्षीय प्रसूता की डिलीवरी के बाद मौत हो गई. इस पर परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए शव को सड़क पर रखकर करीब दो घंटे तक हंगामा किया.सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गईऔर समझाबुझाकर शांत कराया. शव को पोसटमार्टम के लिए भेजा गया है.थाना खंदौली के वमन गांव में जितेंद्र रहते हैं. इनकी शादी आठ साल पहले एटा की रहने वाली डौली से हुई थी. दो बेटियां 6 साल की प्रिया और 3 साल की रिया है. मंगलवार दोपहर को डिलीवरी के लिए डौली को कालिंदी विहार स्थित महादेव हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था. शाम करीब सात बजे आपरेशन से महिला ने बेटे को जन्म दिया. परिजनों का आरोप है कि आपरेशन के दौरान डॉक्टर व स्टाफ की लापरवाही से नस कट गई जिससे अधिक रक्त्स्राव हो गया. आठ यूनिट खून चढ़ाया गया लेकिन सुधार नहीं हुआ. रात करीब दो बजे सिकंदरा स्थित निजी अस्पताल में रेफर किया गया, वहीं नवजात को शाहदरा स्थित अस्पताल में मशीन में रखा गया.
बुधवार दोपहर करीब 12 बजे डौली की मौत हो गई. घटना से आक्रोशित परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया. करीब दो घंटे तक हंगामा चलता रहा. सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर समझाबुझाकर शांत कराया.