आगरालीक्स आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर कोहरे के चलते एक के बाद एक चार कार भिड़ीं
आगरा में शुक्रवार रात से घना कोहरा छाया हुआ है। रात में आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर पर आगरा से लखनऊ के लिए जा रहीं कार फतेहाबाद क्षेत्र में माइल स्टोन 14 पर अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई, कार को नई दिल्ली के रहने वाले गोलू चला रहे थे, इसके पीछे से प्रतापगढ़ के रहने वाले तौफीक की कार थी, उन्होंने ब्रेक लगा दिए। इससे पीछे से आ रहीं तीन कारें एक के बाद एक टकरा गईं।
मामूली चोट लगी
गनीमत रही कि हादसे में कोई ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है। सभी को मामूली चोट लगी है।