आगरालीक्स…आगरा में कोल्ड डे कंडीशन. कड़ाके की ठंड छुड़ा रही कंपकंपी. मौसम विभाग ने आगरा में घना कोहरा का जारी किया रेड अलर्ट. संडे भी हो सकता है कोल्ड डे
आगरा में तीन दिन से कोल्ड डे कंडीशन बनी हुई है. शीतलहर चल रही है. कड़ाके की ठंड ने लोगों की कंपकंपी छुड़ा दी है. दिन में आज धूप निकली लेकिन धूप काफी हल्की थी. सुबह से ही शीतलहर चलती रही. शाम होने के बाद ठंड फिर से बढ़ने लगी. मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को आगरा का अधिकतम तापमान 16.6 डिग्री सेल्सियस रहा तो वहीं न्यूनतम तापमान 8.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.मौसम विभाग के अनुसार आगरा में संडे को भी कोल्ड डे कंडीशन रह सकती है.आगरा में घना कोहरे का रेड अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग के अनुसार रात के तापमान में और अधिक गिरावट देखने को मिल सकती है.
Past 24 Hours Weather Data
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 20/12/25) 16.6
Departure from Normal(oC) NA
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 20/12/25) 8.7
Departure from Normal(oC) 1.0