यूपीलीक्स…. यूपी में पुलिस और एसटीएफ के एनकाउंट में दो बदमाश ढेर,
मेरठ के श्याम नगर का रहने वाला 35 साल का बदमाश आजाद उर्फ जुबैर उर्फ पीटर लूट सहित कई अपराधों में वांधित थ। हत्या और लूट के अलग अलग जिलों में 47 मुकदमे दर्ज हैं। 50 हजार का ईनाम था। बुलंदशहर पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही थी स्याना रोड पर जसनावली के पास एक बाइक दो संदिग्ध युवक आते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रोकना चाहा तो फायरिंग कर दी, पुलिस की जवाबी फायरिंग में पीटर घायल हो गया उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने म्रत घोषित कर दिया। ( UP News: Two criminals carrying Rs 1 Lakh & Rs 50000 reward killed in Police encounter)
एसटीएफ से मुठभेड़ में एक लाख का ईनाम सिराज मारा गया
दूसरा मामला सहारनपुर का है, सिराज पर आरोप था कि उसने आठ अगस्त 2023 को सुल्तानपुर दीवानी न्यायालय के अधिवक्ता आजाद अहमद की सरेराह गोली मारकर हत्या कर दी थी, उस पर एक लाख रुपये का ईनाम था। सहारनपुर के गंगोह क्षेत्र के सलारपुरा में रविवार सुबह छह बजे एसटीएफ की सिराज से मुठभेड़ हो गई, मुठभेड़ में सिराज घायल हो गया उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, डॉक्टरों ने म्रत घोषित कर दिया।