आगरालीक्स…Agra News: . वीडियो देखें आगरा में निर्माणाधीन बेसमेंट की दीवार गिरी, सात लोग दबे, दो की मौत। ( Agra News: Two died after basement wall collapsed in Agra, Video)
आगरा के बाह के बिजकौली में जोध सिंह मकान बनवा रहे हैं, बेसमेंट में दीवारों का निर्माण कराया था। दीवार के चारों तरफ मिटटी डालने के बाद उसमें पानी डाला जा रहा था जिससे जमीन पोली ना रहे। मकान की दीवार के सहारे धूप में रविवार को लोग ताश खेल रहे थे।
भरभराकर दीवार गिरी, दो की मौत
दीवार के सहारे धूप में लोग ताश खेल रहे थे, अचानक से दीवार भरभरा कर गिर गई। दीवार के मलबे में सात लोग दब गए। दीवार गिरने की जानकारी होते ही लोगों की भीड़ जुट गई और दीवार के मलबे में दबे लोगों को बाहर निकालने में जुट गए। 60 साल के हीरालाल, 58 साल के रामेंद्र, 50 साल के उत्तम सिंह, 45 साल के योगेश, 42 साल के धर्मेंद्र, 32 साल के कल्लू को मलबे से बाहर निकाला उन्हें सीएचसी लेकर पहुंचे। हालत गंभीर होने पर चार घायलों को आगरा रेफर कर दिया गया। इसमें से रास्ते में 60 साल के हीरालाल और 45 साल के योगेश की मौत हो गई। हादसे में दो की मौत से कोहराम मचा हुआ है।