आगरालीक्स…आगरा में ब्राह्मण महासभा ने लगाया चिंतन शिविर. ब्राह्मण हितों के लिए हुआ मंथन
पंडित मदन मोहन मालवीय की जयंती के अवसर पर गुरुवार को सिकंदरा कैलाश मोड़ स्थित श्री गेंदालाल महेरे इंटर कॉलेज में ब्राह्मण महासभा संपूर्ण भारत द्वारा राष्ट्रीय मंत्रणा दिवस (एक दिवसीय सामाजिक चिंतन शिविर) का आयोजन किया गया। इस दौरान महासभा द्वारा ब्राह्मण समाज के हितों के लिए चर्चा करते हुए विभिन्न मुद्दों पर गहन मंथन किया गया। शीघ्र बैठक कर कार्यकारिणी की होगी घोषणा। शुभारंभ राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित सोहन लाल शर्मा, राष्ट्रीय महासचिव पंडित साधु राम शर्मा, कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष जेपी दीक्षित, मंडल अध्यक्ष पंडित अशोक शर्मा, जिलाध्यक्ष डॉक्टर मुकेश चंद्र शर्मा, पंडित अंकुश शर्मा द्वारा मां सरस्वती, पंडित मदन मोहन मालवीय और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के चित्रों के समझ दीप प्रज्वलित कर किया गया।
इस अवसर पर वरिष्ठ हड्डी रोग विशेषज्ञ ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जन डॉक्टर सिद्धार्थ दुबे, वरिष्ठ पीडियाट्रिक सर्जन डॉक्टर राहुल देव शर्मा और वरिष्ठ यूरोलॉजिस्ट डॉक्टर अभिषेक पाठक द्वारा ब्राह्मण हितों के लिए कार्य किए जाने की संयुक्त रूप से बात कही। शिविर में वक्ताओं ने ब्राह्मण समाज के विरोध में किया जा रहे वक्तव्य का विरोध जताते हुए समाज को एकजुट किए जाने की हुंकार भरी गई। अध्यक्षता हरिशंकर ओझा और धन्यवाद ज्ञापन जिलाध्यक्ष डॉ मुकेश चंद शर्मा द्वारा दिया गया। इस अवसर पर युवा अध्यक्ष शशिकांत गौतम, शिवानी शर्मा, भारती शर्मा, आयुषी शर्मा, देवांश शर्मा, रेनू मिश्रा, सुरेंद्र दीक्षित, कल्पना पांडे, पूजा शर्मा, मधु गोस्वामी, मुरारी लाल शर्मा, प्रमोद शर्मा और कुश तिवारी मौजूद रहे।