आगरालीक्स…प्लीज अपने बच्चों को फास्ट फूड न खिलाएं…16 साल की एक लड़की के पिता ने की लोगों से अपील…जानिए क्यों और क्या हुआ है इनकी बेटी के साथ…
यूपी के अमरोहा के रहने वाले एक व्यक्ति ने लोगों से अपील की है कि प्लीज अपने बच्चों को फास्ट फूड न खिलाएं. मैं प्रशासन से पुरजोर अपील करता हूं कि बगैर मानक के नुकसान देने वाले तरीकों से बनाए जा रहे फास्ट फूड पर अंकुश लगाया जाए जिससे बच्चों को नुकसान न पहुंचे. नियम से बनाने वाले कारोबार करें, लेकिन सस्ती कीमत पर घटिया तरीके से बनने वाले उत्पाद न बेचें, ताकि जो दर्द हमने झेला है वो किसी और को न मिले.
सोशल मीडिया पर अपील करने वाले इन व्यक्ति का नाम मंसूर खान है. इनकी 16 साल की बेटी अहाना की 20 दिसंबर को दिल्ली एम्स में उपचार के दौरान मौत हो गई थी. इन्होंने बताया कि फास्ट फूड जैसे चाऊमीन, पिज्जा, बर्गर को खाना उनकी बेटी की आदत बन चुका था. गली—गली में सस्ते दामों पर मिलावटी उत्पादों से बना फास्ट फूड धीमा जहर बनकर आखिरकार उनकी बेटी के जीवन को खत्म कर ही गया. मुरादाबाद के जेम अस्पताल में अहाना का उपचार करने वाले गैस्ट्रो सर्जन डॉ. रियाज ने बताया कि तीन दिसंबर को पेट दर्द की शिकायत पर अहाना की जांच की गई तो ब्लड प्रेशर शून्य और पल्स रेट 150 मिली. अल्ट्रासाउंड में आंतों का संक्रमण मिला. सर्जरी शुरू की तो पेट में आंतें चिपकी मिलीं, जगह—जगह छेद भी थे. यहां से रिसता करीब चार लीटर मवाद पेट में भर गया था. आंतों में मल भी जमा था. इससे लग रहा था कि वह करीब दो सप्ताह से शौच के लिए भी नहीं गई हो. मवाद निकालकर आंतों की धुलाई और करीब डेढ़ घंटे की सर्जरी की गई. इनती कम उम्र में यह हालत कम दिखती है. जंक फूड से फैटी लिवर, डायबिटीज और मोटापा होता है. इसके बाद बाकी दिक्कतें बढ़ती हैं. अहाना के साथ भी यही हुआ. 20 दिसंबर को दिलली के एम्स में उसकी मौत हो गई.