आगरालीक्स….आगरा में एनीमेशन स्टूडेंट शिवम यादव ने मुंबई में जीता अवॉर्ड. 6000 छात्रों के बीच पाई सफलता. मेक एनीमेशन की 24वीं अवार्ड सेरेमनी 30 को
मेक एनीमेशन के छात्र शिवम यादव द्वारा मोशन ग्राफिक कैटेगरी में राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त किया गया, जिसमें देश भर के 6000 छात्रों ने भाग लिया। यह जानकारी संजय पैलेस स्थित मेक एनीमेशन कार्यालय में डायरेक्टर डॉक्टर प्रशांत ए सागर द्वारा विमोचन समारोह में दी गई। उन्होंने बताया कि यह मुंबई में जिओ कन्वेंशन सेंटर में आयोजित 24एफपीएस 22 वें अवार्ड सेरेमनी थी। इस दौरान छात्र शिवम यादव ने मेक एनीमेशन के शिक्षण कार्य और संस्था द्वारा किए जा रहे कार्यों की जमकर सराहना की।
डायरेक्टर डॉक्टर प्रशांत सागर और तन्वी मेहरा सागर ने संयुक्त रूप से बताया कि मेक एनीमेशन आगरा द्वारा 24 में अवॉर्ड फंक्शन का पोस्टर प्रमोशन किया गया। अवॉर्ड फंक्शन 30 दिसंबर को कारगिल स्थित डी जेल बैंक्विट हॉल में आयोजन किया जा रहा है, जिसमें अतिथि के रूप में पुलिस उपायुक्त पूर्वी अभिषेक अग्रवाल, प्रीलूड पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर डॉक्टर सुशील गुप्ता, रेलवे जनसंपर्क अधिकारी प्रशस्ति श्रीवास्तव और वरिष्ठ पीडियाट्रिक सर्जन डॉ राहुल देव शर्मा एवं अन्य गढ़ मान्य हस्तियां मौजूद रहेगी। उन्होंने बताया कि अवार्ड सेरेमनी में 23 कैटेगरी मैं भाग लेने वाले विजेताओं को प्रस्तुत किया जाएगा। विमोचन समारोह अखिलेश शर्मा, वेदांत कपूर, काजल उपाध्याय, गरिमा शर्मा, निखिल एवं अमन मौजूद रहे।