Wednesday , 22 July 2026
Home आगरा Agra News: Amid a dense fog alert in Agra, the traffic police appealed to motorists. An advisory was issued…#agranews
आगरा

Agra News: Amid a dense fog alert in Agra, the traffic police appealed to motorists. An advisory was issued…#agranews

264

आगरालीक्स…आगरा में घने कोहरे के अलर्ट के बीच यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से की अपील. एडवाइजरी की जारी

सर्दी का मौसम आरंभ होते ही धुंध, घना कोहरा, दृश्यता में कमी और फिसलन जैसी चुनौतियों के कारण सड़क दुर्घटनाओं का जोखिम बढ़ जाता है। ऐसे में यातायात पुलिस कमिश्नरेट आगरा सभी वाहन चालकों एवं आमजनमानस से अपील करती है कि अपनी एवं दूसरों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए निम्न दिशा-निर्देशों का पालन अनिवार्य रूप से करें —

अपनी लेन में चले तथा ओवरटेकिंग न करें।
वाहन की लाइट लो बीम पर करें।
दृश्यता अत्यधिक कम होने की स्थिति में लेन मार्किंग (सफेद पट्टी) के सहारे वाहन चलायें।
फॉग लाइट तथा डी-फॉगर का प्रयोग करें।
वाहन मोड़ने से पूर्व दाएं-बाएं इंडिकेटर का समय से प्रयोग करें।
व्यवसायिक वाहनों / ट्रैक्टर ट्राली में मानक के अनुरूप रेट्रो रिफ्लेक्टिव टेप लगाया जाय।
आपातकाल की स्थिति में 112 एवं 108 टोल फ्री नम्बर पर सम्पर्क करें।
एक वाहन से दूसरे वाहन के मध्य उचित दूरी रखते हुए वाहन चलाये।
वाहन को पार्किंग / चिन्हित स्थल के अतिरिक्त अन्य कहीं पर न रोकें।
नींद, थकान एवं नशे की हालत में वाहन न चलाये।
कोहरे की स्थिति में वाहन का म्यूजिक बन्द रखे तथा मोबाईल का प्रयोग न करे ताकि अन्य वाहनों का हार्न सुनाई दे सकें।
वाहन के दुर्घटनाग्रस्त / खराब होने की स्थिति में हैजर्ड लाईट (चारो इण्डिकेटर) आन कर दें एवं वाहन से सुरक्षित दूरी पर ब्रेक डाउन का चिन्ह स्थापित किया जाय ।
कोहरे में हार्न का उपयोग करते रहे ताकि आपके वाहन की जानकारी अन्य को हो सके।
चलते हुये वाहनों में हैजर्ड लाईट (चारो इण्डिकेटर) न चलायें, जिससे अन्य वाहनों को कन्फ्यूजन न हो कि वाहन खड़ा है या चल रहा है।
सभी नागरिकों से अपील की जाती है कि वे यातायात नियमों का पालन करें एवं किसी भी असुविधा की स्थिति में ट्रैफिक कण्ट्रोल / हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें।

ट्रैफिक कंट्रोल रूम/ट्रैफिक हेल्पलाइन नंबर: 9454457886

“सभी वाहन चालकों से अनुरोध है कि सड़क पर चल रही एम्बुलेंस को प्राथमिकता देते हुए उसे तुरंत रास्ता दें। आपकी आपकी संवेदनशीलता और आपकी त्वरित प्रतिक्रिया किसी के अनमोल जीवन की रक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका जागरूकता, निभा सकती है”

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra News: Two students drown to death in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में कक्षा 9वीं के दो छात्रों की पानी में डूबने से...

आगरा

Agra Weather: Amidst a heavy rain alert in Agra, the sun came out and temperatures rose…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में भारी बारिश के अलर्ट के बीच बादल छाए और चले...

आगरा

Agra News: Contract worker drowns in Fatehpur Sikri’s Shahi Taalab…#agranews

आगरालीक्स…फतेहपुर सीकरी के शाही तालाब में संविदा कर्मी की डूबने से मौत....

आगरा

Obituaries of Agra on 22nd July 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

error: Content is protected !!