आगरालीक्स…Agra News: आगरा में सुरक्षाकर्मी से बदमाशों ने रिवाल्वर लूटी, सीसीटीवी खंगालने में जुटी टीम।( Agra News: Revolver looted from security guard in Agra#Agra)
आगरा के न्यू कैलाश विहार कॉलोनी गैलाना रोड सिकंदरा निवासी राजेश सिंह रोजर शू फैक्ट्री में सुरक्षाकर्मी हैं। उनके पास लाइसेंसी रिवाल्वर है। वे शनिवार रात 12 बजे डयूटी पूरी होने के बाद बाइक से घर के लिए निकले। रास्ते में पीछे से आए बाइक सवारों ने उनका बैग लूट लिया। बैग में उनकी लाइसेंसी रिवाल्वर के साथ ही 1500 रुपये थे। थाना प्रभारी का कहना है कि भगवान टॉकीज से आगे तक हाईवे सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई। बदमाशों को चिन्हित किया गया है, बदमाशों की धरपकड़ के प्रयास किए जा रहे हैं।