आगरालीक्स आगरा में पत्नी ने पति को युवती के साथ पकड़ा, बीच रोड पर हाईवोल्टेज ड्रामा। ( Agra News: Woman beat up Husband girl friend in Agra#Agra)
आगरा के एत्मादपुर क्षेत्र में एक महिला अपने परिजनों के साथ पहुंची, महिला का आरोप है कि उसका पति एक युवती के प्रेम जाल में फंस गया है उसी के साथ रहने लगा है। महिला ने पति को युवती के साथ पकड़ लिया। अपने परिजनों के साथ पहुंची महिला ने युवती की बीच सड़क पर पिटाई लगा दी, भीड़ जुट गई। महिला का पति वहां से चला गया।
जमकर हंगामा
अपने परिजनों के साथ पहुंची महिला ने जमकर हंगामा किया, आरोप है कि युवती के साथ उसका पति रहने लगा है इससे उसका वैवाहिक जीवन बर्बाद हो गया है। महिला द्वारा थाने में तहरीर देने के लिए कहा है।