आगरालीक्स… आगरा में वायरल इन्फेशन के बाद फेंफडे और दिल में संक्रमण होने पर 31 साल की युवती की लोटस हार्ट सेंटर में फोर्टिस एस्कॉटर्स फरीदाबाद के डॉक्टरों की टीम ने एक्स्ट्राकोरपोरीयल आॅक्सीजिनेशन की मदद से युवती की जान बचाई।
लोटस हॉस्पिटल, आगरा में प्रेसवार्ता में बताया कि 31 साल की तनु मित्तल के वायरल इन्फेक्शन से फेंफडे और दिल तक संक्रमण पहुंच गया, वेंटीलेटर की मदद से भी उखडती सांसों को जोडने में परेशानी होने लगी। लोटस हॉस्पिटल के टीम ने फोर्टिस एस्कॉटर्स फरीदाबाद के कार्डियोथोरेसिक सर्जन डॉ नीरव बंसल से संपर्क किया, वे अपनी टीम के साथ आगरा पहुंचे। तनु में आॅक्सीजन की सप्लाई कम हो रही थी, दिल की मांसपेशियों को भी आॅक्सीजन नहीं मिल पा रही थी। आॅक्सीजन का स्तर कम और कार्बन डाई आॅक्साइड का स्तर लगातार बढ रहा था। उन्होंने सीधे पैर और गले की नस से एक्स्ट्राकोरपोरीयल आॅक्सीजिनेशन किया, इससे सुधार हुआ, उन्हें 15 दिन तक इस पर रखा गया। 17 वें दिन वेंटीलेटर भी हटा दिया गया। अब वे ठीक हैं। डॉक्टर कंवर आदित्य बालोरिया, फैसिलिटी डॉक्टर, हरदीप सिंह, डॉक्टर बिजु एस पिल्लई आदि मौजूद रहे।