आगरालीक्स…कहते हैं सर्दी में ठंडी चीजों से परहेज करना चाहिए लेकिन आगरा में आइसक्रीम पार्लर खुल रहे हैं, शादी—समारोहों में भी कुल्फी—चुस्की की स्टॉल नजर आ रही हैं, क्या है इस पर आपकी राय ?
आगरा में सर्दी के मौसम में भी आइसक्रीम पार्लर का ट्रेंड काफी बढ़ रहा है। हालांकि यह अचानक नहीं हुआ है पिछले तीन साल में गति पकड़ने वाला बदलाव है, जो इस साल रफ्तार में आया है। आजकल शहर के कई इलाकों में नए-नए आइसक्रीम पार्लर खुल रहे हैं। लोग सर्दी में भी आइसक्रीम का लुत्फ उठा रहे हैं, खासकर कुल्फी—चुस्की, नए और अनोखे फ्लेवर वाली आइसक्रीम का। बचपन से सुनते आए हैं कि सर्दी के मौसम में आइसक्रीम और ठंडी चीजों से परहेज करना चाहिए। आज जब शहर के नजारे देखते हैं तो हैरानी होती है। हमने जो सीखा वो गलत था या नई जनरेशन गलती कर रही है। हालांकि ये विशेषज्ञ ही बता सकते हैं। हम जो दिख रहा है उसकी बात करते हैं।आइसक्रीम अब सिर्फ गर्मी में नहीं सर्दी में खूब बिक रही है। इस बार सर्दी के सीजन में आगरा में आइसक्रीम खाने वाले पिछले सालों से बढ़े हैं। सर्दी के बावजूद आइसक्रीम की ठेल—ढकेलों पर लोगों का जमघट लग रहा है। शहर में नए आइसक्रीम पार्लर खुल गए हैं जिन पर युवाओं की भीड़ है।
जीवनशैली में लगातार आ रहे बदलाव को देखकर लगता है कि आगरा भी अब मेट्रो और महानगरों की तर्ज पर चलने लगा है। यहां भी खान-पान में नए-नए प्रयोग हो रहे हैं। आम तौर पर माना जाता है कि सर्दी में ठंडी चीजों से परहेज करना चाहिए। लेकिन महानगरों की तरह आगरा में भी नौजवान सर्दी के मौसम में आगरा में आइसक्रीम का नया बिजनेस शुरू कर रहे हैं और आइसक्रीम की बिक्री भी धड़ल्ले से हो रही है। इसका एक फायदा उन लोगों को भी हुआ है जो गर्मी में आइसक्रीम की ठेल—ढकेलें लगाते हैं। पहले उनका काम केवल गर्मी के मौसम में ही चलता था लेकिन अब सर्दी में भी काम बंद नहीं हुआ है।
तीन साल पहले तक यहां गर्मी की सीजन में आइसक्रीम बेचने वाले सर्दी में अन्य काम करते थे क्योंकि सर्दी में आईसक्रीम कोई खरीदता नहीं था। लेकिन पिछले दो-तीन साल मेें इतना अधिक बदलाव आया है कि अब सर्दी में भी जमकर आइसक्रीम बिकती है।
शादी समारोह में भी पहले सर्दी में आइसक्रीम से परहेज किया जाता था, मगर अब यह ट्रेंड बन गया है। इसलिए शादी के खाने में भी अब आइसक्रीम जरूरी हो गई है। इसके कारण पार्लर चलाने वालों का बिजनेस चल निकला है। आइसक्रीम पार्लर वालों को शादियों के लिए ऑर्डर मिलने लगे हैं।
सदर निवासी धर्मेंद्र कहते हैं कि सर्दी में आइसक्रीम का स्वाद गर्मी के मौसम से बेहतर लगता है। आइसक्रीम पिघलती नहीं है और पूरी तरह से जमी हुई मिलती है। इसलिए सर्दी में आइसक्रीम ज्यादा पसंद आ रही है।
बल्केश्वर के तुषार ने कहा कि आइसक्रीम खाने का असली तो सर्दी में ही है। इसलिए फ्रेंड्स के साथ जब भी मौका मिलता है, आइसक्रीम खाने पार्लर चले जाते हैं। अब तो गर्मी और सर्दी दोनों सीजन में मार्केट में आइसक्रीम मिल भी जाती है।
- Agra headlines
- Agra hindi news
- agra ice cream
- Agra latest news
- Agra Live news
- Agra News : Agra is changing now; ice cream parlors are open in the winter and attracting large crowds of customers
- agra online news
- Agra today news
- Agra update news
- agra winter season
- best icecream in agra
- ice cream in winter season agra