लखनऊलीक्स लखनऊ के बाद आगरा और मथुरा में यमुना में वाटर मेट्रो चलाने की तैयारी। स्टडी रिपोर्ट तैयार।
लखनऊ में गोमती में वाटर मेट्रो चलाने की पूरी तैयारी हो चुकी है। लखनऊ के साथ ही यमुना में आगरा और मथुरा में भी वाटर मेट्रो चलाने के लिए स्टडी कराई गई है, स्टडी रिपोर्ट तैयार हो चुकी है। ( Agra News: Study Report for Water Metro in Agra & Mathura#Agra)
यूपी के तीन शहरों में वाटर मेट्रो
मीडिया रिपोर्ट क अनुसार, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कोच्चि मेट्रो के निदेशक संजय कुार के साथ बैठक की। इसमें यूपी के तीन शहरों में वाटर मेट्रो चलाने पर चर्चा की गई। लखनऊ में गोमती में सबसे पहले वाटर मेट्रो चलाई जाएगी। इसके बाद यमुना में आगरा और मथुरा में वाटर मेट्रो चलाने की कवायद की जाएगी।
कैलाश मंदिर से ताजमहल तक चल सकती है वाटर मेट्रो
आगरा में वाटर मेट्रो कैलाश मंदिर से ताजमहल तक चलाई जा सकती है। इसके लिए यमुना में समुचित जलराशि होनी चाहिए इसके लिए रबर चैक डैम भी बनाया जाना है।