आगरालीक्स…आगरा की और विश्व विजेता टीम की खिलाड़ी दीप्ति शर्मा ने लिया प्रेमानंद महाराज का आशीर्वाद. संत बोले—संयम, संकल्प और लगन को जीवन में धारण करो
आगरा की रहने वाली और महिला विश्व कप 2025 की विजेता टीम की अहम खिलाड़ी दीप्ति शर्मा ने अपने परिजनों के साथ वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज का अशीर्वाद लिया. संत महाराज ने उन्हें जीवन में संयम, संकल्प और लगन को धारण करने की सलाह दी. उन्होंने कहा कि मैच जीता तो एक खेल हे, लेकिन इससे पूरे देशवासी खुश हो जाते हैं. भारतवासी खेल को केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि राष्ट्रीय गौरव से जोड़कर देखते हैं. इसलिए खिलाड़ी को हमेशा जीतने की कोशिश करनी चाहिए. अच्छा अभ्यास करना चाहिए और भगवान का चिंतन रखना चाहिए.
9 जनवरी से शुरू हो रहे वुमेन प्रीमियर लीग के शुरू होने से पहले दीप्ति शर्मा अपने आगरा के अवधपुरी रोड स्थित घर पहुंची. शुक्रवार को दीप्ति ने संत प्रेमानंद महाराज से आशाीर्वाद लिया. महाराज से उन्होंने कई आध्यात्म से जुड़ी बातों पर चर्चा की. संत से आशीर्वाद लेने के बाद वह मुंबई के लिए रवाना हो गई हैं.