मथुरालीक्स…वृंदावन में कल आ रहे हैं आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत. 7 दिन तक रहेंगे. गृहमंत्री अमित शाह और सीएम योगी भी आएंगे…जानिए पूरा कार्यक्रम
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्र्मुख डॉ. मोहन भागवत 4 जनवरी को वृंदावन आ रहे हैं. रविवार सुबह वो तेलंगाना एक्सप्रेस से भोपाल से सुबह पांच बजे मथुरा जंक्शन पहुंचेंगे और फिर कार से केशवधान पहुंचेंगे. उनका वृंदावन प्रवास सात दिन तक रहेगा और इस दौरान वो अखिल भारतीय कार्यकारिणी बैठक में शामिल होंगे. संघ प्रमुख के स्वागत के लिए केशवधान को सजाया संवारा जा रहा है. आसपास सड़क निमा्रण से लेकर साफ सफाई की जा रही हे.
सात दिवसीय बैठक के दौरान वे 10 जनवरी को चंद्रोदय मंदिर में प्रबंधन के साथ मुलाकात करेंगे. 10 जनवरी को उनसे मुलाकात के लिए गृहमंत्री अमित शाह, मुख्यंत्री योगी आदित्यनाथ और राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा भी आ सकते हैं.