आगरालीक्स…प्रयागराज में फिर दिखा महाकुंभ जैसा नजारा. पौष पूर्णिमा पर 31 लाख लोगों ने लगाई संगम में डुबकी. जानिए अगला कब है स्नान
प्रयागराज में माघ मेला 2026 की शुरुआत हो गई है. शनिवार को पौष पूर्णिमा पर सुबह से ही संगम में डुबकी लगाने के लिए श्रद्धालुओं का जो रेला शुरू हुआ वो देर शाम तक जारी रहा. एक अनुमान के अनुसार शनिवार को पौष पूर्णिमा पर 31 लाख लोगों ने संगम में डुबकी लगाई. श्रद्धालुओ की भीड़ ने पिछले साल हुए महाकुंभ के नजारे को फिर से दिखा दिया.

कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के बावजूद ब्रह्म मुहूर्त से ही श्रद्धालुओं का गंगा स्नान को पहुंचन शुरू हो गया. सुबह से ही लाखों की संख्या में श्रद्धालु त्रिवेणी की ओर उमड़ पड़े और पूण्य की कामना के साथ पवित्र स्नान किया. मेला प्रशासन के अनुसार 31 लाख श्रद्धालुओं ने संगम में शनिवार को डुबकी लगाई. मेले के प्रथम दिन 10 घाटों पर स्नान किया गया. देश के कोने—कोने से लोग प्रयागराज पहुंच रहे हैं. इसी के साथ साधु संतों, तीर्थ पुरोहितों के शिविरों में कल्पवासी जप, तप,ध्यान में जुट गए हैं.

