आगरालीक्स …Agra News: आगरा में थार डिवाइडर से टकराई, दोनों टायर फटे, एयरबैग खुलने से थार सवार की जान बची, अस्पताल में भर्ती।
आगरा के नगला बूढ़ी में शनिवार रात को शीतला माता मंदिर के पास थार डिवाइडर से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि थार के दोनों टायर फट गए, तेज आवास सुनकर स्थानीय लोग भी आ गए। थार का एयरबैग खुल जाने से थार सवार को ज्यादा चोट नहीं आई, स्थानीय लोगों ने उसे बाहर निकाला, कुछ ही देर में पुलिस भी पहुंच गई और थार सवार को अस्पताल में भर्ती कराया है।
अक्टूबर में अनियंत्रित कार से पांच लोगों की हुई थी मौत
दयालबाग के नगला बूढ़ी मार्ग पर अक्टूबर 2025 में अनियंत्रित कार ने कई लोगों को चपेट में ले लिया था हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई थी।