आगरालीक्स…ताजमहल के पास बन रही कॉलोनी पर चला एडीए का बुलडोजर. ध्वस्त की सड़क और तोड़ डाला गेट
आगरा विकास प्राधिकरण की ओर से लगातार अवैध और अनाधिकृत रूप से विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई जारी है. मंगलवार को भी ताजमहल के पास विकसित की जा रही एक कॉलोनी पर एडीए का बुलडोजर चला. जालमा अस्पताल के पीछे न्यू ताज सिटी नाम से कॉलेनी बनाई जा रही थी. कॉलोनी में गेट लगा दिया गया था,सड़क बना दी गई थी और चहारदीवारी खड़ी करके प्लॉट बेचे जा रहे थे.
एडीए की प्रवर्दल् दल ने अवैध न्यू ताज सिटी कॉलोनी को ध्वसत कर दिया. कॉलोनी का गेट तोड़ दिया गया और सड़ को उखाड़ दिया गया. नगर योजना एवं विकास अधिनियम 1973 की धारा 27 के तहत यह कार्रवाई की गई. एडीए उपाध्यक्ष ने बताया कि ताजगंज वार्ड में हुए अवैध निर्माणों की समीक्षा की जाएगी. ध्वस्तीकरण या सीलिंग के बावजूद अवैध निर्माण और कॉलोनी बनाने वालो के खिलाफ मुकदम दर्जकिया जाएगा.