आगरालीक्स…आगरा में पत्नी की वीभत्स हत्या करने वाले पति को पुलिस ने किया अरेस्ट. पहले गोली मारी और फिर जेनरेटर के हत्थे से की थी हत्या…
आगरा के थाना अछनेरा क्षेत्र में पत्नी की वीभत्स तरीके से हत्या के आरोपी उसके पति को अरेस्ट कर लिया गया है. आरोपी ने अपनी 42 साल की पत्नी संजू को पहले गोली मारी और फिर जेनरेटर के हत्थे से पीट—पीटकर हत्या की थी. पुलिस ने अरेस्ट कर उसे कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है. मृतका संजू देवी के चाचा शिवराज ने थाना अछनेरा में हत्या की तहरीर दी थी. आरोप लगाया कि संजू देवी की हत्या उसके पति खमान सिंह ने की है. पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी खमान सिंह को ट्यूबवेल के पास नहर की ओर से अरेस्ट कर लिया. हत्या में प्रयुक्त लाइसेंसी राइफल और एक जिंदा कारतूस भी बरामद किय गया है.
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसका विवाह 2004 में संजू देवी से हुआ था और तीन बेटे व एक बेटी हैं. उसने पारिवारिक विवाद और पत्नी के चरित्र पर श्क के चलते इस वारदात को अंजाम दिया. आरोपी ने घटना को लूट का रूप देने और खुद को पीड़ित दिखाने की भी कोशिश की थी जिस पर वह बार—बार बयान बदल रहा था. मृतका का अंतिम संस्कार उसके बेटे ने किया.