आगरालीक्स मौसम ने ली करवट, आगरा में धुंध के साथ ओस की बूंदों से लोग भीग गए, दिल्ली में बारिश, मथुरा में बारिश के साथ कुछ हिस्सों में ओले गिरे। ( Agra News: Rain in Delhi NCR, Mathura, Smog in early morning in Agra)
दिल्ली एनसीआर में शुक्रवार सुबह से मौसम बदल गया, कई क्षेत्रों में हल्की बारिश हुई। मथुरा में कई क्षेत्रों में बारिश के साथ ही ओले गिरे। आगरा में सुबह के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। धुंध के साथ ओस की बूंदों से लोग भीग गए। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि दिन में भी धुंध छाई रहेगी, लेकिन कुछ देर के लिए धूप निकलेगी इससे सर्दी से हल्की राहत मिल जाएगी।
10 जनवरी तक स्कूल बंद रखने के आदेश, 11 को रविवार
जिला प्रशासन के निर्देश पर डीआईओएस और बीएसए ने 10 जनवरी तक 12 वीं तक के सभी स्कूलों को बंद रखने के आदेश जारी किए हैं। 11 जनवरी को रविवार है ऐसे में अब 12 वीं तक के सभी बोर्ड के स्कूल 11 जनवरी तक बंद रहेंगे।
आईएमडी का पूर्वानुमान
09-Jan 7.0 15.0 Fog or Mist would occur in early morning
10-Jan 8.0 16.0 Fog or Mist would occur in early morning
11-Jan 9.0 16.0 Fog or Mist would occur in early morning
12-Jan 9.0 17.0 Fog or Mist would occur in early morning
13-Jan 10.0 17.0 Fog or Mist would occur in early morning
14-Jan 10.0 19.0 Fog or Mist would occur in early morning