आगरालीक्स…आगरा के लिए दीपावली पर बडी खबर, 4 साल बाद वाटरवर्क्स फ्लाईओवर शुरू हो गया है, नीचे का रास्ता भी खोल दिया गया है। अभी रामबाग से भगवान टॉकीज वाली सडक पर ही यातायात शुरू किया गया है। भगवान टॉकीज से रामबाग की साइड वाली सडक पर 30 अक्टूबर तक यातायात चालू हो जाएगा।

आगरा से दिल्ली सिक्स लेने प्रोजेट में बुधवार को वाटरवर्क्स फ्लाईओवर पर यातायात शुरू कर दिया गया, यह चार साल में 22 करोड के बजट से तैयार किया गया है। कई बार तिथि बढाई गई थी। वाटरवर्क्स फ्लाईओवर के नीचे के हिस्से को वाटर वक्र्स से बिजली घर जाने के लिए प्रयोग के तौर पर खोला गया है, जाम लगने पर इसे बंद कर दिया जाएगा।
वीडियो के लिए क्लिक करें
कई बार तिथि बढी
आगरा से दिल्ली तक करीब 179.50 किमी सिक्स लेन बन रहा है। आगरा में सुल्तानगंज की पुलिया और खंदारी के पुल तो बन कर तैयार हो गए लेकिन अभी तक सौंदर्यीकरण नहीं हुआ है। पुल के नीचे निर्माणाधीन सामग्री भी पड़ी हुई है। वाटरवर्क्स फ्लाईओवर का निर्माण अप्रैल के महीने में पूरा हो जाना चाहिए था, अभी करीब एक महीना और लग जाएगा। यपुल, सर्विस रोड का निर्माण, सौंदर्यीकरण पूरा करने में चार से छह महीने लग सकते हैं। परियोजना निदेशक मोहम्मद शफी का कहना है त्रकि योजना को लेकर पूरी तरह से गंभीरता बरती जा रही है। कुछ जगह काम में देरी हुई है, उसे समयबद्ध तरीके से पूरा करने की कोशिश की जा रही है। वाटरवर्क्स पुल सहित अन्य फ्लाईओवर भी एक महीने में चालू कर दिए जाएंगे। योजना पूरी होने की अंतिम तिथि इस साल 15 दिसंबर है। प्रयास पूरे हैं कि तय समय सीमा में ही कार्य पूरा हो जाए।
21 मई को सुल्तानगंज पुलिया फ्लाईओवर हुआ शुरू
आगरा में 21 मई को सुल्तानगंज पुलिया फ्लाईओवर पर भगवान टाकीज से वाटर वर्क्स की ओर जाने वाली लेन (कानपुर एंड) पर यातायात शुरू किया गया था, मंगलवार रात को वाटर वर्क्स से भगवान टाकीज वाली लेन का यातायात भी शुरू कर दिया गया। इस तरह खंदारी, भगवान टॉकीज और सुल्तानगंज पुलिया सहित तीन फ्लाईओवर पर वाहन दौडने लगे हैं। अभी वाटरवर्क्स फ्लाईओवर पर काम चल रहा है, इसे 30 जून तक पूरा किया जाना है। जुलाई में वाटरवर्क्स फ्लाईओवर भी शुरू हो जाएगा।
सिकंदरा से वाटरवर्क्स तक चार फ्लाईओवर
जुलाई में वाटरवर्क्स फ्लाईओवर शुरू होने के बाद सिकंदरा से वाटरवर्क्स से चार फ्लाईओवर हो जांएगे, दिल्ली और कानपुर से आने वाले वाहन फ्लाईओवर पर फर्राटा भरेंगे।
सबसे लंबा 46 मीटर का सुल्तानगंज फ्लाईओवर
आगरा में बने चारों फ्लाईओवर में सबसे लंबा सुल्तानगंज पुलिया फ्लाईओवर है, यह 46़ मीटर लंबा है, खंदारी और वाटरवर्क्स फ्लाईओवर 26 से 28 मीटर लंबे हैं।
अभी सुल्तानगंज पुलिया के नीचे का रास्ता बंद
सुल्तानगंज पुलिया फ्लाईओवर शुरू हो गया है लेकिन कमला नगर से पालीवाल पार्क की तरफ जाने वाला नीचे का रास्ता बंद है, इसके नीचे एनएचएआई का सामान पडा हुआ है, इसे खुलने में समय लगेगा।
ये है हाल
-179.50 किमी का है सिक्स लेन प्रोजेक्ट -1928.22 करोड़ रुपये थी शुरुआती लागत -180 करोड़ रुपये की थी सरकारी ग्रांट -03 राज्यों में हो रहा हाईवे का चौड़ीकरण