आगरालीक्स… आगरा के डॉ भीमराव अंबेडकर विवि में लंबे समय बाद कुलसचिव की नियुक्ति की गई है, आगरा में तैनात एडिशनल कमिश्नर आरपी सिंह को विवि का कुलसचिव बनाया गया है। विवि के कार्यवाहक कुलसचिव केएन सिंह अब उप कुलसचिव परीक्षा नियंत्रक का कार्य देखेंगे।
विवि में लंबे समय से कुलसचिव की तैनाती नहीं हुई थी, बीच में विवि में भेजे गए कुलसचिव यहां की अव्यवस्थाएं देखने के बाद वापस चले गए थे। शासन स्तर से 18 पीसीएस के तबादले किए गए हैं। इसमें आगरा के एडिशनल कमिश्नर आरपी सिंह को कुलसचिव डॉ भीमराव अंबेडकर विवि बनाया गया है, वे 1999 बैच के पीसीएस हैं।
2015 में अशोक अरविंद बने थे कुलसचिव
भीमराव अंबेडकर विवि के कुलसचिव अशोक अरविंद का तबादला कर दिया गया है। शासन स्तर से हुए तबादले में उन्हें गोरखपुर विवि का कुलसचिव बनाया गया है, लेकिन आगरा में नए कुलसचिव की तैनाती नहीं की गई है। कुलपति प्रो मोहम्मद मुजम्मिल ने परीक्षा नियंत्रक केएन सिंह को कुलसचिव का कार्य दिया है।
दिसंबर 2015 में गोरखपुर विवि के कुलसचिव अशोक अरविंद को अंबेडकर विवि, आगरा का कुलसचिव बनाया था। छह महीने बाद ही उनका तबादला गोरखपुर विवि कर दिया गया है।