आगरालीक्स…Agra News: आगरा में ग्रेटर नोएडा के तर्ज पर ग्रेटर आगरा विकसित करने के लिए 225 करोड़, 10 टाउनशिप बनेंगी।
आगरा में इनर रिंग रोड, यमुना एक्सप्रेसवे के पास रायपुर, रहनकलां, एत्मादपुर मदरा के बुढ़ाना में 442 हेक्टेयर जमीन पर ग्रेटर आगरा विकसित किया जाना है इसके लिए एडीए 380 हेक्टेयर भूमि का मुआवजा बांट चुका है और 150 हेक्टेयर भूमि पर कब्जा भी लिया जा चुका है।
ग्रेटर आगरा के लिए मिले 225 करोड़ रुपये
ग्रेटर आगरा विकसित करने के लिए 50 प्रतिशत धनराशि शासकीय अनुदान यानी सीड कैपिटल के रूप में दी जा रही है, जिससे बाद में एडीए को शासन को वापस करना होगा। इसके तहत पहले शासन से 150 रुपये सीड कैपिटल के रूप में मिले थे अब 225 करोड़ रुपये और मिल गए हैं इस तरह शासन से एडीए को अभी तक 375 करोड़ रुपये मिल चुके हैं।
नर्मदापुरम होगी सबसे पहले विकसित
ग्रेटर आगरा में 10 टाउनशिप विकसित की जाएंगी, इसमें से एडीए द्वारा ग्रेटर आगरा में सबसे पहले नर्मदापुरम विकसित की जाएगी। इसके बाद अन्य टाउनशिप विकसित की जानी हैं।
ये होंगी टाउनशिप
सिंधुपुरम 26.83हेक्टेयर
गोमतीपुरम 49.45 हेक्टेयर
गंगापुरम 48.86 हेक्टेयर
यमुनापुरम 43.77 हेक्टेयर
बेतवापुरम 28.41 हेक्टेयर
महानदीपुरम 31.09 हेक्टेयर
नर्मदापुरम 45.18 हेक्टेयर
गोदावरीपुरम 42.28 हेक्टेयर
क्रष्णापुरम 42.86 हेक्टेयर
कावेरीपुरम 47.78 हेक्टेयर